back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

PM Modi का राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर Madhubani आना…क्या कहता है? लोहना गांव का ‘लोह दुर्ग…बड़ा ‘शासन-प्रबंध’ है…’

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मधुबनी, देशज टाइम्स।PM Modi का राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर Madhubani आना…क्या कहता है? लोहना गांव का ‘लोह दुर्ग…बड़ा ‘शासन-प्रबंध’ है…’ ।

- Advertisement -

रणनीति की पॉलिटिक्स नहीं….यह ‘शासन-प्रबंध’ है

24 अप्रैल को झंझारपुर प्रखंड के लोहना गांव से प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे। पंचायतों को राष्ट्रीय पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया जाएगा। मधुबनी हवाई अड्डे के लिए 25 करोड़ की सौगात। जयनगर से पटना तक नमो भारत ट्रेन की घोषणा। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मिथिला क्षेत्र में NDA का समर्थन और मजबूत करने की रणनीति की पॉलिटिक्स नहीं….यह ‘शासन-प्रबंध’ है।

- Advertisement -

मिथिलांचल में NDA के समर्थन को और मजबूत

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2025 के मुख्य समारोह के लिए मधुबनी जिले के लोहना गांव का चयन किया गया है। इसे मिथिलांचल में राजग (NDA) के समर्थन को और मजबूत करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल को इस समारोह में राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: खाकी जब अपनी पर आ जाए... डायल-112 पर आई कॉल और 1 घंटे बाद...बच्चा घर पर... पढ़िए आंखों में खुशी के आंसू

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था

  • पीएम मोदी स्थानीय स्वशासन के महत्व और पलायन रोकने की क्षमता पर प्रकाश डालेंगे।

  • हालिया पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर बिहार में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

  • डीजीपी बिहार ने बताया कि नेपाल सीमा सहित सभी पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

  • राज्य के हवाई अड्डों और मुख्य स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: मछली पालकों की नीली क्रांति को लगेगा पंख... Fish Farmer की आय होगी दोगुनी, सरकार का मेगा प्लान तैयार, जल्द होगा FPO का गठन

समारोह की तैयारी और राजनीतिक संदेश

  • समारोह स्थल झंझारपुर अनुमंडल के लोहना उत्तर पंचायत के एक कृषि क्षेत्र में तैयार किया गया है।

  • केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, भाजपा नेता सम्राट चौधरी, नीतीश मिश्रा और नितिन नबीन ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

  • पीएम मोदी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 भी वितरित करेंगे।

मिथिला क्षेत्र को पीएम की सौगातें

  • दरभंगा समेत मधुबनी के विधायकों और सांसदों का मानना है, पीएम मोदी मिथिला क्षेत्र को कई बड़ी घोषणाओं की सौगात देंगे।

  • मधुबनी हवाई अड्डे के निर्माण के लिए ₹25 करोड़ की राशि पहले ही स्वीकृत की जा चुकी है।

  • जल्द ही जयनगर से पटना के बीच नमो भारत ट्रेन की सेवा भी शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Murder Case: एक कहानी का अंत खूनी वारदात में तब्दील...NH-27 पर मिली लाश का सनसनीखेज खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

क्षेत्रीय समर्थन का महत्व

  • तैयारी में जुटे लोगों का कहना है, पीएम मोदी का आगमन मिथिला के लिए गर्व का विषय है।

  • मैथिली भाषा को 2003 में संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने से लेकर अब तक, मिथिलांचल को केंद्र सरकार से निरंतर समर्थन मिलता रहा है।

  • उल्लेखनीय है कि बिहार में अक्टूबर-नवंबर 2025 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

  • वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में राजग (NDA) ने मिथिला क्षेत्र की 60% से अधिक सीटें जीती थीं, जिसमें दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, बेगूसराय आदि जिले शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ईशान किशन का देसी अंदाज: T20 वर्ल्ड कप 2026 के अभ्यास सत्र में फैन से मजेदार बातचीत का वीडियो वायरल

Ishan Kishan: क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से जलवा बिखेरने...

दिल्ली गवर्नमेंट रिक्रूटमेंट: 911 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और पात्रता

Delhi Government Recruitment: दिल्ली सरकार ने विभिन्न विभागों में 911 पदों पर भर्ती की...

Bihar Land Records: बिहार भूमि सुधार में आह और वाह कर्मचारियों की हड़ताल पर डिप्टी सीएम का बड़ा ऐलान, पढ़िए CO-DCLR, बड़ा दांव और...

Bihar Land Records: सत्ता के गलियारों में हलचल, उम्मीदों और चुनौतियों के बीच, बिहार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें