- Advertisement -
प्रभास रंजन, दरभंगा देशज टाइम्स – विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के श्यामा माई मंदिर परिसर में गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार ने 40 वर्षीय व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
- Advertisement -
मृतक की पहचान बिरौल निवासी सनोज कुमार के रूप में
मृतक की पहचान गंगा चौपाल के पुत्र सनोज कुमार (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बिरौल थाना क्षेत्र के निवासी थे। बताया जा रहा है कि मृतक को आंख से कम दिखाई देता था, जिससे हादसे के समय वह वाहन की गति भांप नहीं सका।
- Advertisement -
🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
1 

बड़ा फेरबदल! दरभंगा समेत बिहार में 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जगह नई तैनाती, देखिए पूरी लिस्ट
2 

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…
3 

बिहार के शिक्षकों को मिली बड़ी राहत! अब ऑनलाइन होगा ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया और प्राथमिकता
4 

दरभंगा में खून से सनी सुबह: घर से बुलाकर युवक को तलवार से काटा, पुलिस के जवान को मारी गोली, जानिए
5 

गया सेंट्रल जेल में गांजा, लापरवाही! डिप्टी सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
6 

दहलाने वाली खबर! JDU नेता नीतीश कुमार के पिता की बेरहमी से हत्या, परिवार का एलान -गांव छोड़ देंगे!
स्थानीय लोगों ने पकड़ा चालक, कार भी जब्त
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया और मौके पर पहुँची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने जानकारी दी कि ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।
- Advertisement -








