back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

नेपाल पुलिस के हत्थे चढ़े 122 चीनी नागरिक, साइबर क्राइम समेत गैरकानूनी काम में थे लिप्त

spot_img
- Advertisement - Advertisement
  • नेपाल में पर्यटक वीजा पर आकर अपराध में संलिप्त होने वाले विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान के तहत 122 चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। राजधानी के पुलिस प्रमुख उत्तम सुबेदी ने कहा कि सोमवार को की गई छापेमारी के दौरान 122 चीनी महिलाओं और पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। इन लोगों के बारे सूचना मिली थी, ये लोग संदेहास्पद गतिविधियों में संलिप्त हैं।
    मुख्य बातें
    गत अक्टूबर महीने में चीन व नेपाल ने आपराधिक मामलों में एक दूसरे की सहायता करने को एक समझौता किया है। साथ ही चीन नेपाल के उर्जा, सड़क निर्माण व अस्पतालों में निवेश बढ़ा दिया है। इस वजह से भी चीनियों की उपस्थिति नेपाल में बढ़ गई है।
  • नेपाल में रहते हुए चीन में साइबर क्राइम की वारदातों को अंजाम देने के आरोप में 122 चीनी नागरिकों को काठमांडू महानगरीय पुलिस ने अलग-अलग जगहों से हिरासत में लिया है। काठमांडो-महानगरीय पुलिस की संयुक्त टीम ने ये छापामारी नेपाल के भ्याली इलाके में अलग-अलग जगह पर की।

 काठमांडू, देशज न्यूज।  सुबेदी ने आगे कहा, ये चीनी नागरिक साइबर अपराध और बैंक की नकदी मशीनों को हैक करने के संदिग्ध हैं। इन्हें काठमांडू के अलग-अलग पुलिस थानों में रखा गया है। साथ ही इनके पासपोर्ट और लैपटॉप जब्त कर लिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा,ऐसा पहली बार हुआ है आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण बड़ी संख्या में विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है।नेपाल पुलिस ने देश में बड़ी धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 122 चीनी नागरिकों को इस मामले में पकड़ा है। काठमांडू में नेपाल के पुलिस प्रमुख उत्‍तम सुबेदी Uttam Subedi ने बताया, विभ‍िन्‍न ठिकानों पर छापेमारी के बाद 122 चीनी नागरिकों को पकड़ा गया। इन पर साइबर क्राइम और एटीएम मशीनों को हैक करके बैंक धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देने का संदेह है। फ‍िलहाल, चीनी दूतावास के अधिकारियों का इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है।

- Advertisement -

हालांकि इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया जाहिर करने के लिए चीनी दूतावास के अधिकारी तुरंत नहीं उपलब्ध हुए, लेकिन एक अन्य पुलिस अधिकारी होबिन्द्र बोगाती ने कहा कि छापेमारी के बारे में चीनी दूतावास को पता है और उन्होंने संदिग्धों को हिरासत में लेने का समर्थन किया है।एशियाई देशों में गैर कानूनी काम करने के लिए चीनी नागरिक अक्सर हिरासत में लिए जाते हैं। पिछले सप्ताह फिलीपींस में अवैध रूप से जुआ का अड्‌डा चलाने के लिए 342 चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया गया था।नेपाल पुलिस के हत्थे चढ़े 122 चीनी नागरिक, साइबर क्राइम समेत गैरकानूनी काम में थे लिप्त

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Weekly Horoscope: 15 से 21 फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: महाशिवरात्रि का दिव्य प्रभाव

Weekly Horoscope: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 से 21 फरवरी 2026 का यह सप्ताह...

Richest Bollywood Actress: आलिया, दीपिका या ऐश्वर्या? जानिए बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस कौन!

Richest Bollywood Actress: बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की चमक-धमक देखकर अक्सर लगता है कि ये...

नई Renault Duster: Creta और Seltos के लिए बड़ा खतरा!

Renault Duster: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बार फिर SUV सेगमेंट में जबरदस्त हलचल...

झारखंड JPSC Recruitment: पॉलिटेक्निक लेक्चरर के 355 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी जानकारी

झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें