back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Darbhanga-Madhubani को मिलेगा Ayurveda-Homeopathy-Unani की एक छत के नीचे सुविधा, बनेगा 50-बेड का अस्पताल, Bihar के 5 और जिलों में Integrated AYUSH Hospital

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में हेल्थ सेक्टर बूस्ट करने की तैयारी तेज है। आयुष्मान भारत में बिहार की नई पहल दरभंगा, मधुबनी समेत 7 जिलों के लिए बड़ा फायदेमंद होने वाला है। यहां एक साथ आयुर्वेद-होमियोपैथी-यूनानी की एक छत के नीचे सुविधा मिलने वाली है। स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति के मोड़ पर खड़ा बिहार अब 35,000 से अधिक पदों पर बहाली और 50-बेड के अस्पताल के साथ जल्द एक नई आयुष अस्पताल के साथ सामने आने वाला है। पढ़िए देशज टाइम्स की यह खबर, विस्तार में।

- Advertisement -

बिहार के सात जिलों को मिली बड़ी सौगात

देशज टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार ने राज्य के लोगों के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी सौगात की घोषणा की है। अब प्रदेश के सात जिलों में 50-बेड वाले एकीकृत आयुष अस्पताल (AYUSH Hospitals) की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही 35,000 से अधिक स्वास्थ्य पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।

- Advertisement -

बिहार के सात जिलों को मिली बड़ी सौगात

वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत जिन जिलों में यह आयुष अस्पताल बनाए जाएंगे, उनमें शामिल हैं: गोपालगंज, सीवान, मधुबनी, दरभंगा, बेगूसराय, गया और मोतिहारी। इन अस्पतालों में आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा पद्धतियों को एक छत के नीचे उपलब्ध कराया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News : कुछ तो आदतें नहीं बदलतीं! पांचवीं बार शराब पीकर पकड़ा गया शराबी, कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा

आयुष्मान भारत के तहत ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ योजना शुरू

देशज टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ‘आयुष्मान भारत’ योजना के अंतर्गत ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम 1 मई 2025 तक चलेगा और इसमें आयुष चिकित्सा पदाधिकारियों को नवीनतम चिकित्सा पद्धतियों व रोग प्रबंधन के आधुनिक तरीके सिखाए जाएंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत

राज्य आयुष समिति द्वारा इन अस्पतालों में पैथोलॉजी जांच सुविधाएं भी शुरू की जाएंगी, जिससे आयुष चिकित्सा की सटीकता और विश्वसनीयता में वृद्धि होगी। इसका सीधा लाभ ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मिलेगा।

35 हजार से ज्यादा स्वास्थ्य पदों पर होगी नियुक्ति

राज्य सरकार ने यह भी साफ किया है कि आने वाले महीनों में 35,000 से अधिक स्वास्थ्य विभाग के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया तेज की जाएगी। इससे प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

चुनाव से पहले जनता को राहत की उम्मीद

देशज टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार, विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में जनता को राहत देने वाली घोषणाओं की बौछार जारी है। इस फैसले को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है, जो आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और सरकारी भरोसे को और मजबूत करेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

इस वीकेंड की खास OTT Release: घर बैठे उठाएं मनोरंजन का डबल डोज!

इस वीकेंड की खास OTT Release: घर बैठे उठाएं मनोरंजन का डबल डोज! हर हफ्ते...

Royal Enfield Classic 350: धाकड़ मुकाबला, जानें कौन है किंग!

Royal Enfield Classic 350: जब बात क्लासिक क्रूजर मोटरसाइकिल्स की आती है, तो भारत...

ग्लोबल क्रूड ऑयल मार्केट में भारत का नया दांव: सऊदी अरब बना फिर से पसंदीदा सप्लायर?

Crude Oil Market: वैश्विक तेल बाजार में एक बड़ा भू-राजनीतिक और व्यापारिक बदलाव सामने...

Holi Special Trains: रेलवे ने दी यात्रियों को सौगात, चलाईं 21 होली स्पेशल ट्रेनें, अब नहीं होगी घर जाने की दिक्कत!

Holi Special Trains: होली का त्योहार नजदीक आते ही ट्रेनों में पैर रखने की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें