spot_img

शादी की रात डांस बेबी डांस में लिंचिंग…पीट-पीटकर दुल्हन के भाई की हत्या

15 साल के विक्की का शराब, हुड़दंग का विरोध पड़ा महंगा। जिगना की बारात में झूमने की बजाय गूंजीं चीखें! मासूम को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला।

spot_img
- Advertisement -

बारात का नाच बना खूनी खेल। शादी की खुशी मातम में बदली।बारात में झूमने की बजाय गूंजीं चीखें! 15 साल के विक्की ने जब शराब और हुड़दंग का विरोध किया…उस मासूम को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। 9 लोगों पर FIR, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन। रोहतास में नाच के दौरान हंगामे का विरोध करना पड़ा लड़की के भाई को महंगा। पीट-पीटकर हत्या। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

नाच में हुड़दंग और देसी शराब

रोहतास जिले के जिगना गांव (थाना- दिनारा) में एक शादी समारोह के दौरान नाच में हुड़दंग और देसी शराब बेचने के विरोध पर एक 15 वर्षीय किशोर विक्की राज की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है।

- Advertisement -

शादी में नाच के दौरान हुआ विवाद, विरोध करने पर हमला

बुधवार रात संजय चौधरी की बेटी की शादी थी, जिसमें नाच-गाना का कार्यक्रम चल रहा था। रात लगभग तीन बजे कुछ ग्रामीण स्टेज पर चढ़कर हंगामा करने लगे और देसी शराब बेचे जाने की शिकायत भी सामने आई।

- Advertisement -

विक्की राजा, जो लड़की का भाई था, ने जब इसका विरोध किया तो गांव के ही कुछ लोगों ने उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के रास्ते में ही मौत, दिनारा थाना पर दो घंटे हंगामा

  • परिजन घायल विक्की को तुरंत दिनारा पीएचसी ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने दिनारा थाना के सामने शव रखकर दो घंटे तक हंगामा किया। पुलिस के समझाने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

पुलिस ने 9 लोगों पर नामजद FIR दर्ज की

दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि यह आपसी विवाद नाच के दौरान हुआ।विक्की के सिर में गंभीर चोटें आईं। संजय चौधरी के बयान पर 9 नामजद लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Lalu Family Security News: बड़ा झटका! लालू-राबड़ी की Z+ सिक्योरिटी खत्म, तेजस्वी की सुरक्षा बरकरार क्यों?

सम्राट सरकार ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा हटा दी है, जबकि तेज प्रताप की Y श्रेणी भी खत्म कर दी गई। यह फैसला सरकारी आवास विवाद के बीच आया है।#LaluFamily,#BiharPolitics,#SecurityNews

Muzaffarpur Fire News: मुजफ्फरपुर अग्निकांड: घायलों का पूरा खर्च उठाएगी सरकार, दिल्ली यात्रा रद्द कर पीड़ितों से मिलने पहुंचे मंत्री निशांत कुमार | संवेदनशीलता...

मुजफ्फरपुर अग्निकांड के घायलों के उपचार का पूरा खर्च बिहार सरकार उठाएगी। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दिल्ली दौरा बीच में ही छोड़कर पटना में भर्ती मरीजों का#MuzaffarpurFire,#BiharNews,#HealthMinister

Darbhanga Mushroom News: जाले की महिलाओं ने मशरूम से बदली अपनी तकदीर! जानें कैसे कम लागत में हुई बंपर कमाई

जाले में कृषि विज्ञान केंद्र ने महिलाओं के लिए मशरूम उत्पादन पर प्रशिक्षण आयोजित किया। 37 महिलाओं ने वैज्ञानिक विधियां सीखीं, जो उन्हें कम लागत में आत्मनिर्भर ब#JaleMushroom,#MushroomFarming,#BiharAgriculture

Araria News: गर्मी से राहत पाने गईं, मिली मौत…3 किशोरियों की तालाब में डूबने से मौत| जलावन चुनने का अंत

अररिया के भरगामा प्रखंड में तालाब में नहाने गईं 13-14 वर्ष की तीन महादलित किशोरियों की डूबने से मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से खजुरी पंचायत में मातम पसरा है।#ArariaNews,#TeenagerDrowning,#BiharTragedy