spot_img

अपराध से पहले अपराधियों तक पहुंची Darbhanga Police, निर्माणाधीन मकान में छुपे थे 2 अपराधी, बड़ी कामयाबी

DeshajTimes – स्थानीय खबरें सबसे पहले, सबसे सटीक

spot_img
- Advertisement -

यही है Darbhanga Police। अपराध से पहले अपराधी सलाखों के पीछे। सिटी एसपी अशोक कुमार की अगुवाई में पुअनि रजनी कुमारी की एक्टिव एक्शन से एकबार फिर दरभंगा में अपराधियों की शामत आ गई। मुफ्ती मोहल्ले के एक निर्माणाधीन मकान में छापेमारी करते हुए पुलिस ने हथियार के साथ दो शातिर अपराधियों को दबोच लिया। साथ में दो देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पढ़िए City SP Ashok Kumar ने क्या बताया@प्रभास रंजन, दरभंगा, देशज टाइम्स

- Advertisement -

गुप्त सूचना पर कार्रवाई, दो अपराधी हथियार के साथ धराए

दरभंगा जिले के सदर अनुमंडल अंतर्गत कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को प्रशिक्षु पुअनि रजनी कुमारी के नेतृत्व में गश्ती एवं समकालीन अभियान के दौरान की गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में भयावह हादसा: सोते हुए सांप ने डसा, मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा!

निर्माणाधीन मकान में छुपे थे अपराधी, मौके पर मिली भारी बरामदगी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफ्ती मोहल्ला स्थित दरभंगा रेस्ट हाउस के पास एक निर्माणाधीन घर में अपराधी हथियार के साथ मौजूद हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया:

- Advertisement -
  • सिटी एसपी अशोक कुमार ने बताया, इसमें 1. मो. आरजू, पिता असरफ अली उर्फ चांद, निवासी पुरानी मुंसफी, थाना लहेरियासराय, जिला दरभंगा (8 मामलों में संलिप्त)। वहीं दूसरा मो. सरफराज अंसारी उर्फ आफिय, पिता मो. जाहिद अंसारी, निवासी मनिहास बसतबाड़ा, थाना सिमरी, जिला दरभंगा (वर्तमान पता मौलागंज, थाना लहेरियासराय) शामिल है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में युवती से सालभर दुष्कर्म! प्रेग्नेंट होने पर किया अगवा- दिया जहरीला इंजेक्शन | पढ़िए - वारदात यहीं नहीं रुकी?

अवैध हथियार और कारतूस के साथ मोबाइल भी बरामद

गिरफ्तार अपराधियों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया गया। इसमें दो देसी कट्टा (प्रत्येक अभियुक्त से एक)। चार जिंदा कारतूस (दो-दो प्रति अभियुक्त)। दो मोबाइल फोन शामिल हैं।

मो. आरजू पर पहले से दर्ज हैं 8 आपराधिक मामले

पुलिस के अनुसार मो. आरजू पर कुल 8 आपराधिक कांड दर्ज हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह पूर्व से ही आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है। दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में घर के दरवाजे पर सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या! बरामदे पर खून से लथपथ लाश और बगल में क्या मिला? | पढ़िए

पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात

  • समय रहते गुप्त सूचना पर कार्रवाई करके पुलिस ने एक संभावित आपराधिक घटना को टाल दिया। इस अभियान ने दरभंगा पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता को दर्शाया है। इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics ‘श्रीराम को सरकारी लाभार्थी बताना अहंकार की पराकाष्ठा’, CM सम्राट पर प्रशांत किशोर का BJP पर सबसे बड़ा हमला!

Bihar Legislative Council Election: जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भगवान श्रीराम संबंधी बयान पर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने इसे राजन #BiharLegislativeCouncilElection,#PrashantKishor,#SamratChoudhary

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत से हाहाकार!

West Bengal Stampede: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और चीफ सेक्रेट्री मनोज अग्रवाल #WestBengalStampede,#KolkataDurgaPuja,#ChorbaganTragedy

RJD MP सुधाकर सिंह का बड़ा ऐलान! सरकारी अफसरों की मनमानी अब नहीं चलेगी, इस WhatsApp नंबर पर भेजें शिकायत

Bihar Government Officials: बक्सर के RJD सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के सरकारी अधिकारियों के 'अमानवीय व्यवहार' पर लगाम लगाने के लिए एक WhatsApp नंबर जारी किया है। आम लोग अब DM-SP समेत अन्य #BiharNews,#SudhakarSingh,#RJD

दरभंगा में भयावह हादसा: सोते हुए सांप ने डसा, मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा!

Bihar Snake Bite: दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में सांप के डसने से 50 वर्षीय शंभु महतो की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर उचित उपचार मिलत #BiharSnakeBite,#DarbhangaNews,#MedicalNegligence