spot_img

बिहार में कृषि क्रांति की नई शुरुआत: किसानों को अनुमंडल स्तर पर मिलेगी मिट्टी जांच की सुविधा

Bihar में किसानों को तोहफा, उपज बढ़ेगी, लागत घटेगी, 11 Sub-Division Level नई मिट्टी जांच प्रयोगशालाएं शुरू। पढ़िए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो-DeshajTimes – ताज़ा, सटीक, भरोसेमंद

spot_img
- Advertisement -

बिहार के उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य के किसानों के लिए एक बड़ी पहल की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि किसानों को अनुमंडल स्तर पर मिट्टी जांच की सुविधा प्रदान करने और सेवाओं के विकेन्द्रीकरण के उद्देश्य से 11 अनुमंडल स्तरीय मिट्टी जांच प्रयोगशालाओं की स्थापना की गई है।

- Advertisement -

दरभंगा समेत इन जिलों को मिलेगा लाभ

पूर्णिया, सिवान, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, सहरसा, दरभंगा, बक्सर, नालंदा, बेगूसराय व औरंगाबाद का चयन पहले से ही किया जा चुका है। फिलहाल पूसा के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि में प्रयोगशाला कार्यरत है। अभी राज्य में 38 जिला मुख्यालय में मिट्टी जांच प्रयोगशाला हैं।

- Advertisement -

- Advertisement -

बोधगया, मुंगेर के तारापुर और भागलपुर के नवगछिया में

अनुमंडल स्तर पर गया के बोधगया, मुंगेर के तारापुर और भागलपुर के नवगछिया में मिट्टी जांच प्रयोगशाला पिछले वर्ष स्थापित किए गए हैं। प्रमंडल स्तर पर नौ चलंत मिट्टी जांच प्रयोगशाला हैं। तीन रेफरल मिट्टी जांच प्रयोगशाला हैं। अब जिले में 63 मिट्टी जांच प्रयोगशाला हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Patna Robotic Surgery News: पटना IGIMS में रोबोटिक सर्जरी का 'बड़ा फैसला'! AI से इलाज हुआ और भी आसान, जानिए कैसे?

सरल भाषा में मिलेगी जानकारी

मंत्री ने कहा कि किसानों को सरल भाषा में मिट्टी जांच का महत्त्व समझाया जाए, ताकि वे जांच के आधार पर संतुलित उर्वरक का प्रयोग कर सकें। इससे खेती की लागत कम होगी और फसल उत्पादन में वृद्धि होगी।

मिट्टी जांच से मिलेगा सही उर्वरक उपयोग का मार्गदर्शन

  • विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मिट्टी की जांच से किसानों को उनकी ज़मीन की उर्वरता का सटीक ज्ञान मिलेगा। इसके आधार पर संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग कर किसान मिट्टी को स्वस्थ रख सकेंगे। फसल की उपज बढ़ा सकेंगे और खेती की लागत भी कम कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें:  Patna Khan Sir News: खान सर कोचिंग विवाद में SSP कार्तिकेय शर्मा का चौंकाने वाला बयान, क्या था गोलीबारी का सच?

सभी जिलों व प्रखंडों में उर्वरता मैप लगाने का निर्देश

  • मंत्री ने आदेश दिया कि सभी जिला मुख्यालय और प्रखंड कार्यालयों में उर्वरता मैप लगाए जाएं। जिन क्षेत्रों में जिंक (Zinc) और बोरोन (Boron) की कमी है, वहां के किसानों को इसकी जानकारी दी जाए।

किसानों को दी जाएगी आसान भाषा में जानकारी

  • प्रयोगशालाओं के निरीक्षण के बाद मंत्री ने कहा कि: किसानों को सरल भाषा में मिट्टी जांच के फायदे समझाए जाएं। इससे वे वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर उत्पादन और मुनाफा बढ़ा सकेंगे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land Ban News: बिहार में गैर मजरूआ- आम जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक, पढ़िए - 'रोक सूची' और 'लैंड बैंक' | मंत्री दिलीप जायसवाल का लैंड बैन

बिहार कृषि विभाग की दूरदर्शिता

  • इस पहल से बिहार में कृषि वैज्ञानिकता को बढ़ावा मिलेगा। फसल उत्पादन में गुणवत्ता और प्रदर्शन बेहतर होगा और रासायनिक उर्वरकों के अनियंत्रित उपयोग पर भी रोक लगेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Drowning News: दरभंगा में दहला देने वाली घटना! स्कूल से लौटा मासूम, दोस्तों संग नदी में नहाने उतरा, डूबा, मौत, 3 KM दूर...

दरभंगा में नदी में नहाते समय 12 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार को दोस्तों के साथ नदी में गया विजय गहरे पानी में समा गया। शव घटनास्थल से 3 किमी दूर#DarbhangaNews,#BiharAccident,#RiverDrowning

Darbhanga Para Legal Volunteer News: दरभंगा में समाज सेवा का सुनहरा मौका! 72 पारा विधिक स्वयंसेवकों की होगी भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

दरभंगा जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने 72 पारा विधिक स्वयंसेवकों की भर्ती का ऐलान किया है। समाज के कमजोर वर्गों को कानूनी सहायता प्रदान करने का यह सुनहरा मौका है।#DarbhangaNews,#ParaLegalVolunteer,#BiharRecruitment

Patna Robotic Surgery News: पटना IGIMS में रोबोटिक सर्जरी का ‘बड़ा फैसला’! AI से इलाज हुआ और भी आसान, जानिए कैसे?

पटना के IGIMS में आयोजित रोबोटिक सर्जरी सेमिनार में AI तकनीक और ट्रॉमा केयर पर गहन चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने बताया कि यह तकनीक इलाज को अधिक सटीक व सुरक्षित बना र#PatnaNews,#RoboticSurgery,#IGIMS

Patna Sand Mafia News: हड़कंप! पटना में बालू माफियाओं ने काटी सोन कैनाल, सरकार को करोड़ों का नुकसान, किसान बेहाल

पटना में बालू माफियाओं ने सोन कैनाल सिंचाई नहर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। सरकार को करोड़ों का राजस्व नुकसान हुआ है और किसानों पर सिंचाई का संकट मंडरा रPatnaNews,SandMafia,BiharIrrigation