spot_img

Bihar Election |Darbhanga IG रहे Lalan Mohan अब चलाएंगें ‘ तीर ‘, CM Nitish ने सौंपी ‘ कमान ‘, उम्मीदवारों के चयन, प्रचार की बनाएंगें रणनीति

spot_img
- Advertisement -

Bihar Election 2025 Update में बड़ी खबर बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) से पहले आई है। JDU में IPS ललनमोहन की बड़ी एंट्री हुई है। कौन हैं ललनमोहन जिनका रहा है दरभंगा से कनेक्शन।@पटना, देशज टाइम्स।

- Advertisement -

दरभंगा से है पूर्व IG ललन मोहन प्रसाद का पुराना नाता | 

दरअसल, दरभंगा के पूर्व IG और नवादा SP रहे ललनमोहन प्रसाद को JDU ने राजनीतिक सलाहकार बनाया है। विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन और प्रचार की रणनीति में अब ललनमोहन अहम भूमिका निभाएंगें। इससे पहले, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उन्हें नियुक्ति पत्र भेजा। कहा, बधाई दी-आप हैं जदयू के राजनीतिक सलाहकार।

- Advertisement -

पूर्व IG ललन मोहन प्रसाद बने JDU के राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य | 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025) से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने रणनीतिक तौर पर एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर पूर्व पुलिस अधिकारी और दरभंगा IG रहे ललन मोहन प्रसाद को JDU की राजनीतिक सलाहकार समिति (Political Advisory Committee) में शामिल किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Army News: DCE का कमाल...दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने भेजा पत्र

  • पूर्व नवादा एसपी और दरभंगा IG रह चुके ललन मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि उन्हें JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा द्वारा औपचारिक पत्र के माध्यम से समिति में शामिल होने की जानकारी दी गई। यह समिति उम्मीदवार चयन, चुनावी रणनीति, और प्रचार गतिविधियों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुझाव देगी।

यह भी पढ़ें:  Kalkaji Fire: Delhi के Kalkaji में सुबह-सुबह फटे 3 LPG सिलेंडर, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, पढ़िए

चुनाव को लेकर JDU की गंभीर तैयारी

  • जनता दल यूनाइटेड ने विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को धार देना शुरू कर दिया है। राजनीतिक सलाहकार समिति को इस बार एक “की प्लानिंग यूनिट” के रूप में स्थापित किया गया है।

पूर्व IG ने जताया नीतीश कुमार पर विश्वास

  • ललन मोहन प्रसाद ने कहा,

    “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुझ पर भरोसा जताते हुए ये जिम्मेदारी दी है। मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।”

  • उन्होंने आगे कहा कि

    NDA भारी बहुमत से सरकार बनाएगा और नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।”

बुद्धिजीवियों और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

  • पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं और स्थानीय बुद्धिजीवियों ने पूर्व IG को बधाई दी।ललन मोहन प्रसाद का प्रशासनिक अनुभव पार्टी को नीतिगत फैसलों में मजबूती देगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar GI Tag News: बिहार को मिली बड़ी खुशखबरी! 3 अनूठी कलाओं को GI टैग, कारीगरों की होगी चांदी

बिहार की तीन पारंपरिक कलाओं – नालंदा की बावन बूटी साड़ी, गया की पथरकट्टी शिल्पकला और भोजपुर की पिड़िया पेंटिंग – को GI टैग मिला है। यह उपलब्धि इन कलाओं को राष्ट#BiharGITag,#BiharArt,#IndianHandicrafts

Bihar Mystery Death News: बिहार से नेपाल तक हड़कंप!’खान कोचिंग’ विवाद से जुड़ रहे तार, ज्ञान बिंदु कोचिंग रोशन आनंद के भाई प्रिंस की...

पटना के मशहूर शिक्षक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन मौत का रहस्य गहराया#PatnaNews,#NepalDeath,#MysteryDeath

Patna News : पटना PMCH का बड़ा फैसला: सांस के मरीजों को मिलेगी 24 घंटे तत्काल सुविधा, क्या बदल जाएगा बिहार का हेल्थकेयर?

पटना के PMCH में अब 24 घंटे रेस्पिरेटरी इमरजेंसी यूनिट शुरू हो गई है। यह इकाई फेफड़ों और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों को तत्काल विशेषज्ञ उपचार प्रदान करेगी,#PatnaHealth,#PMCH,#RespiratoryCare

Sasaram Police Training News: डेहरी ऑन सोन में पुलिस ट्रेनिंग: 16 महिला प्रशिक्षु अचानक बेहोश, 4 की हालत नाजुक; गर्मी बनी मुसीबत

बिहार के रोहतास जिले में भीषण गर्मी के बीच पुलिस प्रशिक्षण के दौरान 16 महिला प्रशिक्षु बीमार पड़ गईं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है। यह पहली घटना नहीं है; पहले भ#SasaramNews,#BiharPolice,#PoliceTraining