back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

भाजपा विधायक ढुल्लू महतो से मांगी फोन पर 5 करोड़ की रंगदारी, जान से हाथ धोने की धमकी 

spot_img
- Advertisement - Advertisement
भाजपा के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक ढुल्लू महतो से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। साथ ही पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की रंगदार ने धमकी दी है।

रांची, देशज न्यूज। महतो ने बरोला थाने में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विधायक के मोबाइल फोन पर कॉल कर रंगदारी मांगी गई है। बताया जाता है कि मंगलवार रात ढुल्लू महतो के मोबाइल पर इरशाद नामक व्यक्ति ने कॉल कर विधायक से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की। रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी

- Advertisement -

इसके बाद दोबारा पांच मिनट बाद फोन कर कहा, रुपया नहीं दिया और पुलिस को खबर की तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। पुलिस की टीम मोबाइल सर्विसलांस के सहारे आरोपित तक पहुंचने की तैयारी में है। धमकी देने वाले के मोबाइल फोन का लोकेशन मुजफ्फरपुर बताया जा रहा है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गयी है।

- Advertisement -

एसएसपी किशोर कौशल ने बुधवार को बताया,मामले की गंभीरता को देखते हुए धमकी देने वाले की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम धमकी देने वाले को शीघ्र गिरफ्तार कर लेगी। ढुल्लू महतो से 19 फरवरी को फोन पर दो लाख की रंगदारी की मांग की गई थी। इस मामले में ओमप्रकाश शर्मा को भोजपुर से गिरफ्तार किया गया था। 8 दिसंबर 2018 को फेसबुक पर विधायक से गाली-गलौज की गई थी। इस मामले में भी आरा से बिट्टू सिंह को पकड़ा गया था।भाजपा विधायक ढुल्लू महतो से मांगी फोन पर 5 करोड़ की रंगदारी, जान से हाथ धोने की धमकी 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

फ्लिपकार्ट पर 65-इंच स्मार्ट टीवी डील्स: घर लाएं सिनेमाई अनुभव, बंपर बचत के साथ!

Smart TV: भारत में प्रीमियम एंटरटेनमेंट का अनुभव अब और भी सस्ता हो गया...

UP Board Exam: वायरल प्रश्न पत्रों पर यूपी बोर्ड का बड़ा बयान, छात्रों को दी ये अहम सलाह

UP Board Exam: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं से...

दिल दहला देने वाली खबर! Pravina Deshpande News: एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे का हुआ निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड

Pravina Deshpande News: बॉलीवुड गलियारों से एक के बाद एक लगातार बुरी खबरें आ...

Free Fire Max: आज ही पाएं मुफ्त डायमंड्स और एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स, इन कोड्स का करें इस्तेमाल

Free Fire Max: गेमिंग की दुनिया में तहलका मचाने वाला Free Fire Max एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें