back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Madhubani Police बांधेंगी अपराधियों की बोरिया-बिस्तर, पूरे महीनें का Action Plan तैयार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मधुबनी पुलिस ने एक महीनें की अपने टारगेट फिक्स कर ली है। इसके तहत, जिले में अपराध नियंत्रण के क्या उपाय होंगे, इसका निर्देश SP योगेंद्र कुमार ने दिए हैं। अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश के बाद पुलिस की आज सड़क से लेकर अपराधियों तक दबिश शुरू हो गई है।

- Advertisement -

पुलिस अफसरों को मिला टास्क

मधुबनी, देशज टाइम्स। आज बुधवार को पुलिस कार्यालय मधुबनी में पुलिस अधीक्षक द्वारा एक मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया।

- Advertisement -

अपराध नियंत्रण पर हुआ गंभीर मंथन

बैठक में निम्न बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया कि शराब बरामदगी की प्रगति। भूमि विवादों का निपटारा। संचित कुर्की और वारंट से जुड़े लंबित मामलों का निष्पादन। अपराधियों की गिरफ्तारी और जिले में समग्र अपराध नियंत्रण की रणनीति पर खास फोकस रहा। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को इन मामलों में तत्परता से कार्रवाई करने और जनहित में पुलिसिंग सुधार लागू करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी को मिली Craft Tourism Village की ऐतिहासिक सौगात, जितवारपुर बनेगा बिहार का पहला शिल्प-पर्यटन ग्राम, बदल जाएगी कलाकारों की तकदीर!

जिलेभर में चला वाहन चेकिंग अभियान

आज ही “S Drive” के तहत मधुबनी जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य था, अपराध नियंत्रण। अवैध गतिविधियों पर नजर। गैरकानूनी वाहन संचालन की रोकथाम।

1350 लीटर देसी शराब और वाहन जब्त

इस अभियान के तहत मधवापुर थाना क्षेत्र में शराब माफियाओं के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई। पुलिस ने 1350 लीटर देसी शराब बरामद की। एक चार पहिया वाहन जब्त किया। अवैध कारोबारियों को गिरफ्तार किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

केरल सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: DA Hike से बढ़ेगी सैलरी और पेंशन

DA Hike: देश भर में केंद्रीय कर्मचारियों के 8वें वेतन आयोग के इंतजार के...

₹50,000 से कम में सर्वश्रेष्ठ कैमरा फोन: आपकी फोटोग्राफी का नया साथी

Camera PhonesCamera Phones: स्मार्टफोन बाजार में ₹50,000 से कम कीमत वाले सेगमेंट में बेहतरीन...

Yash Toxic Movie: क्या ‘टॉक्सिक’ के लिए यश ने वसूली है 50 करोड़ की मोटी फीस? जानें पूरी खबर

Yash Toxic Movie News: रॉकिंग स्टार यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर...

CBSE Board Exam: छात्रों के लिए DMRC की खास सुविधा, अब नहीं होगी लेट!

CBSE Board Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें