spot_img

Darbhanga में फायरिंग – उपनयन भोज से लौट रहे युवक को मारी गोली

चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो-DeshajTimes – दरभंगा की सबसे पहले, सबसे सही खबर!

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा में गोलीकांड! फिर गरजी गोली– उपनयन भोज से लौट रहे युवक को मारी गई गोली। घायल – संजय यादव, पेट में लगी गोली, डीएमसीएच में भर्ती। सूहथ गांव, बहेड़ा थाना, दरभंगा में वारदात। दो खोखा बरामद, पुलिस कर रही छापेमारी।@ सतीश चंद्र झा, दरभंगा, देशज टाइम्स

- Advertisement -

दरभंगा के बहेड़ा में चली गोली, संजय यादव गंभीर रूप से जख्मी | DMCH में भर्ती

दरभंगा (बेनीपुर)–के बहेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सूहथ गांव में बुधवार देर शाम आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना सामने आई है। गोली लगने से गांव के संजय यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

- Advertisement -

लेन-देन विवाद में दो राउंड फायरिंग

  • सूत्रों के अनुसार, संजय यादव महथौर गांव से उपनयन भोज खाकर लौट रहे थे, तभी सूहथ मध्य विद्यालय के पास उन्हें छह लोगों ने घेर लिया। छीना-झपटी के बाद दो राउंड फायरिंग की गई, जिसमें एक गोली उनके पेट में लगी।

    - Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime! दरभंगा में बुजुर्ग की हत्या! आख़िर आर्केस्ट्रा में क्या हुआ, कैसे गई जान?

घटना में शामिल आरोपी और प्राथमिकी

  • दर्ज प्राथमिकी (कांड संख्या 160/25) के मुताबिक, इस हमले में गांव के ही विकास यादव, बाल्मीकि यादव, राजा यादव और तीन अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। घटना के बाद संजय यादव बेहोश हो गए, जिन्हें ग्रामीणों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किए खोखे

  • बहेड़ा पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली कारतूस के खोखे बरामद किए हैं।  अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Traffic Plan दरभंगा में दुर्गा पूजा-उर्स पर ट्रैफिक के नए नियम: गाड़ी निकालने से पहले जान लें ये रास्ते! कहां करें पार्किंग | पढ़िए - बेनीपुर/बिरौल के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान

डीएमसीएच में चल रहा इलाज, स्थिति गंभीर

  • जख्मी संजय यादव का इलाज दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (DMCH) में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, गोली पेट में लगी है, जिससे स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।

आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी

  • पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है, हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। डीएसपी आशुतोष कुमार ने कहा, “अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।“

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

उत्तर बिहार में खुलेगी रोजगार की राह! 890 करोड़ से बदलेगा पुनौरा धाम, विराट रामायण मंदिर से होगा बड़ा बदलाव

Bihar Religious Tourism: उत्तर बिहार में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 890 करोड़ रुपये की योजना से सीतामढ़ी का पुनौरा धाम विकसित हो रहा है। पूर्वी चंपारण में विराट रामायण मंदिर भ #BiharReligiousTourism,#PunauraDham,#ViratRamayanMandir

भागलपुर में 2 करोड़ का स्मैक जब्त! जिले में पहली बार इतनी बड़ी ड्रग्स की खेप पकड़ी गई

Bhagalpur Drug Bust: भागलपुर में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ रुपये कीमत की एक किलो स्मैक बरामद की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया ग #BhagalpurDrugBust,#BiharPolice,#SmackSeizure

तालाबों से निकला ‘सुपरफूड’, GenZ ने बदल दी किस्मत! दरभंगा, मधुबनी का मखाना अब पूरी दुनिया में मचा रहा धमाल

Mithila Makhana: मिथिला का मखाना अब सिर्फ पारंपरिक खाद्य पदार्थ नहीं रहा, GenZ की बदौलत यह ग्लोबल मार्केट तक पहुंच गया है। आकर्षक पैकेजिंग और ऑनलाइन बिक्री से हजारों लोगों को रो #MithilaMakhana,#BiharNews,#GenZBusiness

भागलपुर में रफ्तार का कहर! बालू ट्रक ने कुचला बुजुर्ग को, ऑन द स्पॉट मौत, स्कूल से लौटते वक्त हादसा

Bhagalpur Road Accident: भागलपुर के सन्हौला बाजार में एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने 75 वर्षीय साइकिल सवार बुजुर्ग की जान ले ली। इस दर्दनाक हादसे के बाद सड़क सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। #BhagalpurNews,#RoadSafetyBihar,#SanholaAccident