- Advertisement -

मेरठ,देशज न्यूज। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुआ बवाल पूर्व नियोजित था। मेरठ में बाकायदा ऑफिस खोलकर मुस्लिमों को हिंसा करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पाॅपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसबीपीआई) के दफ्तरों से पुलिस को महत्वपूर्ण कागजात बरामद हुए हैं। पुलिस इस पूरी साजिश की तह तक जाने की जुगत में लगी है।मेरठ में शुक्रवार को आठ स्थानों पर एक साथ हिंसा भड़की थी। बलवाइयों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया था। आपसी गोलीबारी में छह बलवाइयों की मौत हो गई थी। अब पुलिस जांच में इसकी पर्तें खुल रही हैं तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि मेरठ में हुई हिंसा के पीछे पीएफआई और एसबीपीआई जैसे संगठन है। इन दोनों संगठनों ने शास्त्रीनगर में बाकायदा ऑफिस खोलकर छह महीने तक मुस्लिम युवाओं को भड़काया और हिंसा का प्रशिक्षण दिया। नौचंदी पुलिस ने एसबीपीआई सदस्य हापुड़ निवासी नूर हसन और हमीरपुर निवासी मुईद को गिरफ्तार करके इस साजिश का पर्दाफाश किया है। पीएफआई का सरगना आबिद उर्फ परवेज मौके से फरार हो गया।
छापेमारी में बरामद हुए अहम कागजात
एसएसपी के मुताबिक दोनों संगठनों के कार्यालयों से छापेमारी में पुलिस को भारी मात्रा में पंफलेट, सीडी और साहित्य आदि आपत्तिजनक कागजात मिले हैं। इन लोगों ने ही दंगाइयों को प्रशिक्षण दिया। दिल्ली से आए लोगों ने यहां पर धार्मिक उन्माद फैलाने का काम किया। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ करने में जुटी है। इससे पहले पकड़े गए पीएफआई के सदस्य अमजद औरजावेद को पुलिस ने जेल भेज दिया।
अबकी बार महिलाओं का होगा इस्तेमाल
20 सितम्बर को हुई हिंसा में बलवाइयों ने बच्चों को आगे कर दिया था। बच्चों की आड़ में दंगाइयों ने जमकर उत्पात मचाया। पुलिस पर पथराव करने के साथ-साथ वाहनों को भी आग लगा दी। दंगाइयों ने पुलिस पर खुलेआम फायरिंग की। बच्चों को भी पत्थर देकर सड़क पर उतार दिया। खुफिया एजेंसियों को आशंका है, बलवाई इस बार शुक्रवार को महिलाओं को आगे कर सकते हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
पत्थरबाजों का खंगाला जा रहा रिकाॅर्ड
बलवे में शामिल रहने वाले पत्थरबाजों का आपराधिक रिकाॅर्ड खंगाला जा रहा है। आपराधिक रिकाॅर्ड वाले पत्थरबाजों के खिलाफ रासुका लगाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है, किसी भी दंगाई को बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisement -







You must be logged in to post a comment.