spot_img

न चोरी – न रंजिश, शांति से जीने वाले महगू की दुकान के भीतर बेरहमी से हत्या…कोई दैहिक लाज-शर्म?

spot_img
- Advertisement -

खगड़िया, देशज टाइम्स । जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के बड़ी कोठिया गांव में एक 63 वर्षीय बुजुर्ग किराना दुकानदार महगू राम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना बुधवार देर रात की है, जब वे अपनी दुकान में सोए हुए थे।

- Advertisement -

दुकान में सोते समय धारदार हथियार से हमला

महगू राम, जो वर्षों से गांव में किराना दुकान चलाते आ रहे थे, रोज की तरह रात में दुकान में ही सोए थे। अज्ञात बदमाशों ने रात के अंधेरे में धारदार हथियार से उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। शंका जताई जा रही है कि कहीं कोई प्रेम प्रसंग में तो…?

- Advertisement -

सुबह खुला शटर देख ग्रामीणों को हुआ शक

सुबह जब ग्रामीणों ने दुकान का शटर आधा खुला देखा, तो उन्होंने अंदर झांका। अंदर का मंजर देखकर सभी हैरान रह गए — महगू राम खून से लथपथ मृत पड़े थे। कुछ ही समय में गांव में सनसनी फैल गई और भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

- Advertisement -

पुलिस व प्रशासन मौके पर, हत्या की जांच शुरू

गंगौर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। एसडीपीओ सदर-2 अलौली संजय कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया और त्वरित जांच के निर्देश दिए। प्रथम दृष्टया लूट या रंजिश की संभावना नहीं, क्योंकि दुकान से कुछ भी चोरी या क्षतिग्रस्त नहीं मिला।

गांव में दहशत, परिजनों ने दुश्मनी से किया इनकार

परिजनों के अनुसार, महगू राम का किसी से कोई विवाद नहीं था। वे शांत स्वभाव के व्यक्ति थे।ग्रामीणों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात्रि गश्ती होती तो यह घटना रोकी जा सकती थी।

CCTV फुटेज और पूछताछ जारी

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही, परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। प्रशासन का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Crime News: रंगदारी न देने पर प्रॉपर्टी डीलर को बेरहमी से मौत! मुंह में मारी गोली, सन्नाटा

गोपालपुर में प्रॉपर्टी डीलर श्याम साह की रंगदारी न देने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने मुंह में गोली मारी। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।#GopalpurCrime,#BiharNews,#MurderCase

Darbhanga Bus Terminal News: दरभंगा के दिल्ली मोड़ बस स्टैंड दिखेगा एयरपोर्ट लुक में, मिलेगी अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में हर आधुनिक सुविधा

दरभंगा के दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के आधुनिकीकरण में आ रही जमीन संबंधी सबसे बड़ी बाधा दूर हो गई है। अब यह बस स्टैंड एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस होगा, जिससे यात्र#DarbhangaBusTerminal,#BiharDevelopment,#InfrastructureNews

Darbhanga Bank Theft News: पेंशन का पैसा निकालते ही बुजुर्ग के साथ हुई चौंकाने वाली वारदात! बैग से ₹35 हजार

दरभंगा में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के बाहर एक रिटायर्ड कर्मचारी के बैग से 35 हजार रुपये की चोरी हो गई। पीड़ित ने लहेरियासराय थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस सीस#DarbhangaNews,#BankTheft,#BiharCrime

Bakhri Nadi News: अलविदा चंद्रभागा? -कभी बाढ़ लाती थी, अब सिर्फ रेत का ढेर! नदी सूखने से गहराया संकट, जानिए क्यों!

बिहार के बखरी में ऐतिहासिक चंद्रभागा नदी प्रशासनिक अनदेखी और अतिक्रमण के कारण सूखने के कगार पर है। कभी बाढ़ लाने वाली यह नदी अब सिर्फ रेत का ढेर है। स्थानीय लोग#BakhriNews,#ChandrabhagaRiver,#BiharEnvironment