

दरभंगा प्रशासन भीषण ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित करेगा। तीन दिनों के भीतर कंबल वितरण का आदेश दिया गया है। वहीं, अलाव की व्यवस्था सिंहवाड़ा समेत कुशेश्वरस्थान व अन्य जगहो पर की गई है। सवाल यही, आखिर इतनी ठंड सर्द रातें बीत जाने के बाद प्रशासन की नींद क्यों टूटी। अगर पहले ही कंबल व आग की व्यवस्था कर दी जाती तो कितनी सर्द रातें ठिठुरती नहीं कटती।
मुख्य बातें
- सिंहवाड़ा, कुशेश्वरस्थान समेत कई जगहों पर सरकारी अलाव की धधकने लगी आग
- मगर कम लागत से सही तरीके जल नहीं रही लकड़ी
- बजट इतनी कम, कैसे चलेगा हर दिन अलाव
- रेड क्रॉस सोसाइटी दरभंगा को भी गरीब लोंगो के बीच कंबल वितरण करने का निर्देश
- आज 100 से अधिक सार्वजनिक जगहों पर जलेंगे अलाव
किसको मिली कंबल बांटने की जवाबदेही
जिलाधिकारी दरभंगा डॉ. त्यागराजन एसएम ने सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा रवि शंकर तिवारी को 3 दिनों के अंदर जरूरतमंद लोंगो के बीच कंबल बाँटने का निर्देश दिया है। वहीं,जिलाधिकारी स्वयं भी अपने हांथों से कुछ लोंगो को कंबल बांटेगे।
दरभंगा, देशज न्यूज। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम. ने सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा रवि शंकर तिवारी को 3 दिनों के अंदर जरूरतमंद लोंगो के बीच कंबल बाँटने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, इन दिनों ठंड व कंपकपी में रोज वृद्धि हो रहीं है। ऐसे में, गरीब बेसहारा लोंगो को ठंड से काफी दिक्क़तें हो रहीं होंगी। इसी को देखते हुए सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत कंबल क्रय की गयी है।
इसमें से आपूर्तिकर्ता की ओर से अबतक एक हज़ार कंबल की आपूर्ति की गयी है,जिसे तुरंत वितरित कराने के लिए अधिकारियों को निर्दे दें दिया गया है। जिलाधिकारी स्वयं भी अपने हांथों से कुछ लोंगो को कंबल बांटेगे। उन्होंने कहा,रेड क्रॉस सोसाइटी दरभंगा को भी गरीब लोंगो के बीच कंबल का वितरण करने को कहा गया है। रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से तत्काल 100 कंबल का वितरण किया जाएगा। गरीब लोंगो को कंबल प्राप्त होने पर उन्हें ठंड से थोड़ी राहत मिल जाएगी।
उन्होंने कहा,बढ़ती ठंडक से बचाव के लिए सम्पूर्ण जिला क्षेत्र में गत कई दिनों से सार्वजनिक चौक-चौराहों पर लकड़ी का अलाव जलाया जा रहा है। आज 100 से अधिक सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलाए जा रहे हैं।इसमें कुशेस्वर स्थान अंचल अंतर्गत बेरी चौक, पंचवटी चौक बरना, झझरा, पखरी झझरा, सिंघवाड़ा अंचल अंतर्गत आरटीपीएस काउंटर व अन्य कई जगहों पर अलाव जलाए जाने की सूचना है।







You must be logged in to post a comment.