back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Bihar में Sudha Milk फिर हुआ ₹3 महंगा! अब फुल क्रीम के लिए देने होंगे ₹65

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना, देशज टाइम्स —बिहार में सुधा दूध पीने वालों को अब ज्यादा खर्च करना होगा, क्योंकि 22 मई से सुधा दूध की नई दरें लागू हो रही हैं। बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन (COMFED) ने दूध की कीमतों में ₹2 से ₹3 प्रति लीटर तक का इजाफा किया है।

- Advertisement -

नई कीमतें इस प्रकार होंगी

कॉम्फेड के अनुसार, सुधा ब्रांड के प्रमुख दूध उत्पादों की नई कीमतें निम्नलिखित हैं। इसमें, फुल क्रीम सुधा गोल्ड: ₹62 से बढ़कर ₹65 प्रति लीटर, सुधा शक्ति दूध: ₹55 से बढ़कर ₹57 प्रति लीटर, गाय का दूध: ₹52 से बढ़कर ₹54 प्रति लीटर, नई दरें 22 मई 2025 से लागू होंगी।

- Advertisement -

बिहार और झारखंड दोनों के लिए जारी हुआ आदेश

कॉम्फेड ने बिहार और झारखंड के लिए अलग-अलग आदेश जारी किए हैं।
हालांकि, अभी तक सुधा के अन्य उत्पादों जैसे घी, दही, पेड़ा, लस्सी आदि की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  आधुनिकता की उड़ान: बिहार के पशु चिकित्सालयों में लगेंगे एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड,Bihar Veterinary Services बनेगा आधुनिक

दूध की महंगाई पर आम जनता की जेब पर असर

दूध की कीमतों में इस बढ़ोतरी से घरेलू बजट पर असर पड़ने की आशंका है। टी स्टॉल, रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों में भी दूध से बनी वस्तुएं महंगी हो सकती हैं। कई लोग विकल्प के तौर पर दूसरे ब्रांड्स या खुले दूध की तरफ रुख कर सकते हैं।

अमूल ने भी बढ़ाए थे दाम

इससे पहले अमूल डेयरी ने भी 2 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध महंगा किया था।
अमूल के जिन प्रोडक्ट्स की कीमतें प्रभावित हुईं थीं उनमें, अमूल स्टैंडर्ड, अमूल गोल्ड, भैंस का दूध, स्लिम एंड ट्रिम, टी स्पेशल, गाय का दूध शामिल था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 8th Pay Commission का गठन, जानें कब तक मिलेंगी सिफारिशें

8th Pay Commission: लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी जिस लम्हे का बेसब्री से इंतजार...

T20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का धाकड़ रिकॉर्ड, बनाए इतने रन

Quinton de Kock: क्रिकेट फैंस का दिल एक बार फिर उत्साह से झूम उठा...

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले शाहिद अफरीदी के विवादित बयान ने बढ़ाई सरगर्मी!

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने...

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi News: मिहिर को याद आया कुछ पुराना, क्या वृंदा खोलेगी अंगद का राज?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टेलीविजन के सबसे आइकॉनिक शो में से एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें