back to top
1 जुलाई, 2024
spot_img

Darbhanga की शादी में DJ पर बवाल हो गइल….अश्लील गाना क्या बजा, दो परिवारों में खूनी झड़प, 4 महिलाओं समेत 17 से ज्यादा जख्मी

spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा के मोतीपुर गांव में डीजे पर अश्लील गाने बजाने को लेकर दो परिवारों में भीषण झड़प हो गई। दोनों पक्षों से 17 से ज्यादा लोग घायल, जिनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल 7 लोग DMCH रेफर, शादी का माहौल बन गया खून-खराबे का मैदान…जानिए शादी विवाद के खूनी खेल में नया क्या है@सतीश झा, दरभंगा, देशज टाइम्स।

दरभंगा के बेनीपुर में शादी समारोह में डीजे को लेकर खूनी संघर्ष, डेढ़ दर्जन से अधिक घायल

दरभंगा, बेनीपुर, देशज टाइम्स | बहेड़ा थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर अश्लील गानों को लेकर दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस हिंसक झड़प में चार महिलाएं समेत कुल 19 लोग घायल हो गए।

डीजे पर डांस को लेकर बढ़ा विवाद, बात पहुंची मारपीट तक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवचन्द्र महतो के घर में लड़के की शादी हो रही थी, वहीं पास में ही इंदल महतो के घर लड़की की शादी की तैयारी चल रही थी। लड़का पक्ष के लोगों ने डीजे पर अश्लील गीत चला रखा था, जिस पर डांस हो रहा था। जब लड़की पक्ष वालों ने कहा कि डीजे थोड़ा आगे ले जाकर चलाएं, तो इस पर विवाद इतना बढ़ा कि खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।

यह भी पढ़ें:  Samastipur में Darbhanga के बाइक सवार की दर्दनाक मौत, सर्विसिंग कराने गया, लौटी लाश

घायलों की सूची और इलाज की स्थिति

घायल व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार की गई है। इसमें, लड़का पक्ष से घायल हैं, गणेश महतो, सहिन्दर महतो, प्रमोद महतो, नंद किशोर महतो, विजय महतो, देवचन्द्र महतो। वहीं, लड़की पक्ष से घायल हैं सुनील कुमार महतो, सोनू कुमार महतो, नितेश महतो, इंदल महतो, विनय महतो, विजय महतो, अर्जुन कुमार महतो, संजय महतो, महिला घायलों में: गीता देवी, कमला श्रीदेवी, सुमित्रा देवी, गौड़ी कुमारी, विनोद महतो।

डीएमसीएच में भर्ती, कई की हालत गंभीर

सभी घायलों को बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सहिन्दर महतो, नंद किशोर महतो, विजय महतो, इंदल महतो, विनय महतो, विजय महतो और विनोद महतो को बेहतर इलाज हेतु डीएमसीएच, दरभंगा रेफर कर दिया गया है।

पहले से चला आ रहा था विवाद

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच पहले से जमीन और पारिवारिक विवाद चला आ रहा था। शादी समारोह ने उस पुराने विवाद को फिर से जगा दिया और माहौल हिंसक हो गया।

जरूर पढ़ें

Akasa Air Darbhanga| Darbhanga से Mumbai की सीधी उड़ान शुरू, ₹ किराया जानकर हो जाएंगें हैरान,रोजाना उड़ान

मिथिला का ऐतिहासिक पल: दरभंगा से मुंबई की सीधी उड़ान शुरू, किराया सिर्फ ₹5000!अब...

Muzaffarpur के कटरा-शिवदासपुर में कचरों का होगा उठाव, Solid और liquid Waste Management की बड़ी पहल

मुजफ्फरपुर/कटरा प्रखंड के शिवदासपुर पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (Solid & Liquid...

Darbhanga Judge Farewell | सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद तिवारी को न्याय मंडल ने दी भावभीनी विदाई

दरभंगा न्यायिक सेवा में वर्षों की सेवा देने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश...

Sakatpur Firing Case Solved | – 48 घंटे में केस खल्लास, वाह! Darbhanga Police, 4 आरोपी सलाखों के पीछे, ये थी गोली चलने की वजह?

दरभंगा ब्रेकिंग: गोलीकांड के 48 घंटे में पुलिस ने किए सारे आरोपी गिरफ्तार –...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें