back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Madhubani में उड़ा, Darbhanga से Delhi तक हिला…20 ड्रोनों के राज़? सुरक्षा एजेंसियों के ‘चक्कर’

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Madhubani News | Jaynagar Drone Sightings | India-Nepal Border Security| देशज टाइम्स मधुबनी ब्यूरो। भारत-नेपाल सीमा पर एक साथ 20 ड्रोन! रहस्यमयी ड्रोन ने उड़ाई सुरक्षा एजेंसियों की नींद! 40 मिनट तक भारतीय सीमा में मंडराते नेपाल से आए 20 ड्रोन, लौटने से पहले की जासूसी? भारत-नेपाल सीमा पर क्या हुआ हैरान कर देने वाला खेल? 20 चमकते ड्रोन ने चक्कर काटे। क्या है नेपाल से भारत आए 20 ड्रोनों का राज़? सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं।@देशज टाइम्स मधुबनी ब्यूरो।

- Advertisement -

भारत-नेपाल सीमा पर 20 संदिग्ध ड्रोन देखे गए, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर | Drone Alert in Jaynagar

जयनगर (मधुबनी), देशज टाइम्सभारत-नेपाल सीमा पर सोमवार शाम को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। 26 मई 2025 की रात करीब 7:30 बजे से 8:15 बजे के बीच, कमला बीओपी (BOP) इलाके में 15 से 20 अज्ञात ड्रोन भारतीय क्षेत्र में उड़ते देखे गए। ये ड्रोन नेपाल से भारतीय सीमा में दाखिल हुए और करीब 40 मिनट तक गश्त करते रहे, फिर उत्तर-पूर्व की दिशा में नेपाल लौट गए।

- Advertisement -

सीमा सुरक्षा बल (SSB) ने तुरंत किया हाई अलर्ट घोषित

SSB 48वीं वाहिनी के उप कमांडेंट विवेक ओझा ने बताया कि ड्रोन कमला बीओपी से भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए उत्तर से पूरब और फिर पश्चिम की ओर होते हुए नेपाल लौट गए। जानकी नगर बीओपी के जवानों ने भी इन ड्रोन को अपनी आंखों से देखा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Murder Case: एक कहानी का अंत खूनी वारदात में तब्दील...NH-27 पर मिली लाश का सनसनीखेज खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

नेपाल ने ड्रोन उड़ान से किया इनकार, जांच में जुटी एजेंसियां

नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों ने किसी भी ड्रोन अभ्यास से इनकार किया है। भारतीय वायुसेना (Airforce) ने शुरू की तकनीकी जांच। एसएसबी की रिपोर्ट के मुताबिक, शाम 7:35 से 8:15 बजे तक ड्रोन सक्रिय रहे।

पीएम मोदी के बिहार आने से पहले के कनेक्शन की तलाश

यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे से कुछ दिन पहले हुई, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में खलबली है। स्थानीय लोगों ने भी ड्रोन की तस्वीरें और वीडियो बनाए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

सीमा पर बढ़ी संदिग्ध गतिविधियों की कड़ी कड़ी

इससे पहले अररिया में 24 संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी पाई गई थी। रक्सौल में एक कनाडाई नागरिक की गिरफ्तारी हो चुकी है। नो-मेंस लैंड और खुली सीमा के कारण घुसपैठ और निगरानी एक चुनौती बनी हुई है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी सक्रिय

मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि जिला पुलिस SSB के साथ समन्वय में काम कर रही है। दरभंगा और दिल्ली वायुसेना मुख्यालय को तुरंत अलर्ट भेजा गया।कमला बीओपी, जानकी नगर बीओपी समेत सभी सीमा चौकियों पर गश्त बढ़ा दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ढुण्ढिराज चतुर्थी व्रत कथा: भगवान गणेश की कृपा और Dhundhiraj Chaturthi Vrat Katha का महत्व

Dhundhiraj Chaturthi Vrat Katha: सनातन धर्म में चतुर्थी तिथि का विशेष महत्व है, और...

भारत में पहली इलेक्ट्रिक कार: दशकों पहले ही तय हो गया था सुनहरा भविष्य

Electric Car: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का भविष्य बेहद उज्ज्वल दिख रहा है, लेकिन...

बड़ा फैसला: 2026 से नेशनल हाईवे पर Toll Plaza होंगे पूरी तरह कैशलेस, यात्रा होगी तेज और आसान!

Toll Plaza: देश के नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक बड़ी...

आज का राशिफल 21 फरवरी 2026: ग्रहों के महासंयोग से जानें अपना Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अलौकिक शक्तियों और ग्रहों के सूक्ष्म संचरण का मानव...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें