back to top
2 जुलाई, 2024
spot_img

Ayushman Card बनाने में Darbhanga का रिकॉर्ड, बना Bihar का दूसरा टॉपर…25000 से ज़्यादा कार्ड बने एक दिन में!

राशन कार्ड और आधार लेकर जाइए – 10 मिनट में बनवाइए आयुष्मान कार्ड, घर बैठे मिलेगा इलाज

spot_img
Advertisement
Advertisement

Ayushman Card Registration | Darbhanga Health News | Rajiv Roushan DM | Jivika Didi Role | Bihar Government Schemes। आयुष्मान कार्ड बनाने में दरभंगा का रिकॉर्ड, बना बिहार का दूसरा टॉपर…25000 से ज़्यादा कार्ड बने एक दिन में!, राशन कार्ड और आधार लेकर जाइए – 10 मिनट में बनवाइए आयुष्मान कार्ड, घर बैठे मिलेगा इलाज।

दरभंगा में रिकॉर्ड 25,000 आयुष्मान कार्ड बने, जीविका दीदियों की सराहनीय भूमिका | Ayushman Bharat Card Campaign

राजीव रौशन के नेतृत्व में दरभंगा बना आयुष्मान कार्ड निर्माण में दूसरा टॉप जिला

दरभंगा जिले में गरीबों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (Ayushman Bharat Yojana) को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने का प्रयास तेजी से सफल हो रहा है।
जिला पदाधिकारी राजीव रौशन के मार्गदर्शन में अब तक 25,000 से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। केवल राशन कार्ड संख्या और आधार नंबर से कार्ड बनवाया जा सकता है, जबकि 70 साल से अधिक आयु वालों को सिर्फ आधार कार्ड ही पर्याप्त है।

5 लाख तक की फ्री इलाज सुविधा

हर कार्डधारी को ₹5 लाख तक की नि:शुल्क इलाज सुविधा, सुविधा केवल पंजीकृत अस्पतालों में उपलब्ध, अंतिम तिथि: 28 मई 2025 है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga | जाले अतरबेल पथ पर तेज रफ्तार का कहर! बाइक सवार को मारी टक्कर, DMCH रेफर

ब्लॉक वाइज प्रदर्शन: कुशेश्वरस्थान टॉप पर

कुशेश्वरस्थान2,499 कार्ड (सर्वाधिक), बेनीपुर – 2,089, जाले – 1,906, सबसे कम किरतपुर – 493, हनुमाननगर – 863, तारडीह – 1,063 जिलावार टॉपर हैं।

जीविका दीदियों ने संभाली कमान, घर-घर जागरूकता अभियान

जीविका दीदियां न सिर्फ घर-घर जाकर लोगों को आयुष्मान कार्ड के लाभ समझा रही हैं, बल्कि स्वयं कार्ड बनाने में भी तकनीकी सहायता दे रही हैं। MPR (मास्टर संसाधन सेवी) स्वयं सेवी बनकर लोगों को रजिस्ट्रेशन करा रही हैं। विशेष शिविरों में हज़ारों कार्ड ऑन-द-स्पॉट स्वीकृत किए गए। महिला सशक्तिकरण और Health Awareness in Rural Bihar में मिसाल बन गया है।

कार्ड बनवाने के लिए कहां जाएं?

सरकारी अस्पताल, प्रखंड कार्यालय, पंचायत भवन, महादलित टोलों, CSC सेंटर, वार्ड कार्यालय, आशा कार्यकर्ता व जीविका दीदियों से भी सहायता ली जा सकती है।जरूरी दस्तावेज: आधार कार्ड, राशन कार्ड (वय वंदना योजना के लिए सिर्फ आधार कार्ड ही जरूरी) है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Judge Farewell | सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद तिवारी को न्याय मंडल ने दी भावभीनी विदाई

प्रोत्साहन राशि ₹10 कर दी गई

सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि दोगुनी कर ₹10 कर दी गई है, जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं को भी लाभ हो और जन-जन को सुविधा मिले।

जिला प्रशासन की अपील: 28 मई से पहले बनवा लें कार्ड

DM दरभंगा ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिनका कार्ड अभी तक नहीं बना है, वे निर्धारित केंद्रों पर जाकर कल तक अवश्य बनवा लें। अभियान में तेजी और समन्वय के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पदाधिकारियों को निर्देश भी जारी किया गया है।

जरूर पढ़ें

Akasa Air Darbhanga| Darbhanga से Mumbai की सीधी उड़ान शुरू, ₹ किराया जानकर हो जाएंगें हैरान,रोजाना उड़ान

मिथिला का ऐतिहासिक पल: दरभंगा से मुंबई की सीधी उड़ान शुरू, किराया सिर्फ ₹5000!अब...

Muzaffarpur के कटरा-शिवदासपुर में कचरों का होगा उठाव, Solid और liquid Waste Management की बड़ी पहल

मुजफ्फरपुर/कटरा प्रखंड के शिवदासपुर पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (Solid & Liquid...

Darbhanga Judge Farewell | सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद तिवारी को न्याय मंडल ने दी भावभीनी विदाई

दरभंगा न्यायिक सेवा में वर्षों की सेवा देने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश...

Sakatpur Firing Case Solved | – 48 घंटे में केस खल्लास, वाह! Darbhanga Police, 4 आरोपी सलाखों के पीछे, ये थी गोली चलने की वजह?

दरभंगा ब्रेकिंग: गोलीकांड के 48 घंटे में पुलिस ने किए सारे आरोपी गिरफ्तार –...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें