back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Madhubani में बाइक, बंदूक और बगीचा –ऐसे रची गई लूट की साजिश, छिपाकर रखी नकदी ने बचाई जान- नाकाम! लूट, बलात्कार, चोरी…@पहले से संगीन

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Madhubani Crime News | Harlaakhi Firing Case | Drug Businessman Attack | Bihar Crime Network| मधुबनी में बाइक, बंदूक और बगीचा – ऐसे रची गई लूट की साजिश, छिपाकर रखी नगदी ने बचाई जान- नाकाम!

- Advertisement -

मधुबनी में दवा व्यवसायी पर फायरिंग कांड का खुलासा, मास्टरमाइंड राकेश यादव गिरफ्तार

लूट, बलात्कार, चोरी…@पहले से संगीन।9 मई को पेट्रोल पंप पर हुई फायरिंग की गुत्थी सुलझी – जानिए कैसे पकड़ा गया मास्टरमाइंड@मधुबनी देशज टाइम्स।

- Advertisement -

बाल-बाल बचे थे व्यवसायी मनोज साह

मधुबनी के हरलाखी थाना क्षेत्र स्थित पिपरौन पेट्रोल पंप पर उमगांव निवासी दवा व्यवसायी मनोज साह पर लूट के इरादे से फायरिंग हुई थी। व्यवसायी घायल हुए, लेकिन गोली नहीं लगी। कांच के टुकड़े लगने से मामूली चोटें आईं। नकदी शरीर में छुपा रखी थी, जिससे लूट असफल रही।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Murder Case: एक कहानी का अंत खूनी वारदात में तब्दील...NH-27 पर मिली लाश का सनसनीखेज खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

9 मई को पेट्रोल पंप पर हुई थी फायरिंग,

उमगांव निवासी दवा व्यवसायी मनोज साह पर पिपरौन पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने लूट के इरादे से गोली चलाई। गोली व्यवसायी को नहीं लगी, लेकिन कांच के टुकड़े लगने से वे घायल हो गए थे। सौभाग्य से उन्होंने नगदी अपने शरीर में छुपाकर रखी थी, जिससे अपराधी लूटने में विफल रहे।

पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड राकेश गिरफ्तार

गिरफ्तारी का विवरण जानकारी के अनुसार, मास्टरमाइंड – राकेश कुमार यादव, बलुआहा गांव निवासी है। वह पोतगाह गांव के एक बगीचे से पकड़ा गया। एक देसी कट्टा (लोडेड) बरामद हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तारी हुई। इस दौरान राकेश यादव नई वारदात की योजना बना रहा था।

नई वारदात की प्लानिंग हो गई ध्वस्त

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राकेश यादव अपने साथियों के साथ पोतगाह गांव के एक बगीचे में किसी नई आपराधिक वारदात की योजना बना रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां छापेमारी की। अपराधियों ने पुलिस को देख भागने की कोशिश की, लेकिन राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में सामने आया पूरा आपराधिक नेटवर्क

जानकारी के अनुसार, राकेश यादव की स्वीकारोक्ति में कहा है कि साजिश में सहयोगी – सचिन कुमार यादव (सोठगांव-कसेरा निवासी) था। वहीं, घटना को अंजाम देने वालों में –सुधीर साह (कोरहिया, जयनगर थाना), राजू यादव (चम्पा गांव, अरेर थाना) शामिल था। उसने बताया कि वारदात में सचिन की बाइक का इस्तेमाल हुआ था।

फरार अपराधियों पर पहले से हैं लूट और बलात्कार जैसे गंभीर आरोप

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अनुप कुमार ने जानकारी दी:

“गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।”

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि शेष तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि फरार अपराधियों पर पहले से लूट, बलात्कार और चोरी जैसे संगीन आरोप विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 21 फरवरी 2026: सिंह राशि के लिए बेहद खास रहेगा आज का दिन, मिल सकता है बड़ा सरप्राइज!

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की दिव्य ऊर्जाओं और ग्रहों के सूक्ष्म स्पंदनों का अवलोकन...

आज का पंचांग: 21 फरवरी 2026, वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी पर पाएं शुभ फल

Aaj Ka Panchang: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि, जिसे वैनायकी श्री...

21 फरवरी 2026: आज पाएं फ्री दमदार रिवॉर्ड्स के साथ Free Fire MAX Redeem Codes

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और प्रतिस्पर्धा लगातार...

धुरंधर 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की डबिंग हुई पूरी, इस धांसू तारीख को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल!

Dhurandhar 2 News: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर धूम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें