spot_img

Double Murder | खेत में पानी डाल रही मां-बेटी की चाकू से हत्या, तीसरी बेटी नाजुक…

spot_img
- Advertisement -

रोहतास, देशज टाइम्सरोहतास जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अपराधियों ने शुक्रवार सुबह खेत में काम कर रही एक महिला और उसकी बेटी की चाकू से निर्मम हत्या (Double Murder) कर दी। वहीं, एक अन्य बेटी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई है।

- Advertisement -

Rohtas Breaking News: खेत में पानी डालने गई महिला और बेटी की चाकू से हत्या, दूसरी बेटी घायल

जानकारी के अनुसार, घटना नोखा थाना क्षेत्र के लेवड़ा पूरब टोला की है। मृतकों की पहचान संतरा देवी और उनकी पुत्री रूमा कुमारी के रूप में की गई है। घायल बेटी अमृता कुमारी को सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों मां-बेटियां मूंग के खेत में पानी पटाने (Irrigation Work) गई थीं, उसी दौरान अपराधियों ने हमला कर दिया।

- Advertisement -

इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात सुबह के समय हुई और हमलावरों ने धारदार चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर छानबीन जारी है। स्थानीय लोग दहशत में हैं और इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

- Advertisement -

पुलिस ने क्या कहा?

नोखा थाना प्रभारी ने बताया कि “फिलहाल मामला गंभीर है। प्रथम दृष्टया यह आपसी रंजिश का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी एंगल से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय चश्मदीदों और फोन रिकॉर्ड्स के आधार पर पुलिस जांच में तेजी लाई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Lalu Family Security News: बड़ा झटका! लालू-राबड़ी की Z+ सिक्योरिटी खत्म, तेजस्वी की सुरक्षा बरकरार क्यों?

सम्राट सरकार ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा हटा दी है, जबकि तेज प्रताप की Y श्रेणी भी खत्म कर दी गई। यह फैसला सरकारी आवास विवाद के बीच आया है।#LaluFamily,#BiharPolitics,#SecurityNews

Muzaffarpur Fire News: मुजफ्फरपुर अग्निकांड: घायलों का पूरा खर्च उठाएगी सरकार, दिल्ली यात्रा रद्द कर पीड़ितों से मिलने पहुंचे मंत्री निशांत कुमार | संवेदनशीलता...

मुजफ्फरपुर अग्निकांड के घायलों के उपचार का पूरा खर्च बिहार सरकार उठाएगी। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दिल्ली दौरा बीच में ही छोड़कर पटना में भर्ती मरीजों का#MuzaffarpurFire,#BiharNews,#HealthMinister

Darbhanga Mushroom News: जाले की महिलाओं ने मशरूम से बदली अपनी तकदीर! जानें कैसे कम लागत में हुई बंपर कमाई

जाले में कृषि विज्ञान केंद्र ने महिलाओं के लिए मशरूम उत्पादन पर प्रशिक्षण आयोजित किया। 37 महिलाओं ने वैज्ञानिक विधियां सीखीं, जो उन्हें कम लागत में आत्मनिर्भर ब#JaleMushroom,#MushroomFarming,#BiharAgriculture

Araria News: गर्मी से राहत पाने गईं, मिली मौत…3 किशोरियों की तालाब में डूबने से मौत| जलावन चुनने का अंत

अररिया के भरगामा प्रखंड में तालाब में नहाने गईं 13-14 वर्ष की तीन महादलित किशोरियों की डूबने से मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से खजुरी पंचायत में मातम पसरा है।#ArariaNews,#TeenagerDrowning,#BiharTragedy