back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 11, 2026
spot_img

Darbhanga में अब सड़क, स्टेशन, झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को मिलेंगी कानूनी पहचान, बड़ी पहल

spot_img
- Advertisement -

Child Welfare News | Aadhar Card For Homeless | Legal Identity For Orphan Children| दरभंगा में “साथी” अभियान शुरू। झुग्गियों और स्टेशनों पर रहने वाले बच्चों को मिलेगा आधार कार्ड और पहचान।@देशज टाइम्स, दरभंगा।

- Advertisement -

संवेदनशील पहल, 5 अगस्त तक आधार कार्ड बनाने का लक्ष्य

दरभंगा, देशज टाइम्स। झुग्गी-झोपड़ी, स्टेशन, बस स्टैंड या सड़कों पर रहने वाले असहाय और अनाथ बच्चों को अब पहचान और गरिमा दिलाने की पहल शुरू हो चुकी है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) द्वारा “साथी अभियान” की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य इन बच्चों को आधार कार्ड दिलाकर उन्हें सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जोड़ना है।

- Advertisement -

एक नजर में — साथी अभियान का शेड्यूल

तिथिकार्य
अब से 26 जूनअनाथ/असहाय बच्चों का सर्वेक्षण और सूचीकरण
5 अगस्त तकआधार कार्ड के लिए शिविर और पंजीकरण

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, DLSA श्री विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि यह पहल राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। इसका मकसद है —असहाय बच्चों को कानूनी पहचान दिलाना। उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना। संविधान में प्रदत्त समान न्याय की अवधारणा को साकार करना।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: गेहूं के खेत में नशे की फसल? मास्टर साहब की जमीन पर मिले अफीम के पौधे, पढ़िए Singhwara के सिमरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई...कुंवरपट्टी गांव लड़खड़ाया!

बिना आधार कार्ड के बच्चे रह जाते हैं योजनाओं से वंचित

DLSA की सचिव आरती कुमारी ने कहा कि आधार कार्ड के बिना बच्चे शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी लाभ से वंचित हो जाते हैं। इसलिए 26 जून तक इन बच्चों की पहचान और सर्वेक्षण का कार्य किया जाएगा। इसके बाद 5 अगस्त 2025 तक विशेष शिविरों में उनका पंजीकरण और आधार कार्ड निर्माण कराया जाएगा।

रोडमैप तैयार, कई विभागों की सहभागिता

इस अभियान में शामिल हितधारक: डीसीपीओ (DCPO), डीआरडीए निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), सिविल सर्जन, महिला एवं बाल विकास पदाधिकारी, बालगृह अधीक्षक, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के समन्वयक, बाल संरक्षण पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयंसेवक रहेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: बुलेट सवारों को पुलिस ने रोका तो भागे, तलाशी में मिला लोडेड कट्टा, जिंदा कारतूस, दो मोबाइल

Madhubani News: पुलिस चेकिंग में बड़ी कामयाबी, बुलेट सवार युवकों से देशी कट्टा और...

स्मार्टफोन स्टोरेज: एंड्रॉयड फोन की फुल स्टोरेज से पाएं छुटकारा, जानिए कारण और समाधान

Smartphone Storage: क्या आपका एंड्रॉयड फोन लगातार 'स्टोरेज फुल' का नोटिफिकेशन दिखा रहा है?...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें