back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

देश में Corona केस 5 गुना बढ़े! 7 मौतें, 2700 से ज्यादा एक्टिव –BIHAR में 2 दिन,12 नए केस! Patna Corona HotSpot@17 Active Patients

spot_img
- Advertisement -

देश में में कोरोना केस 5 गुना बढ़े! 7 मौतें, 2700 से ज्यादा एक्टिव केस –बिहार में 2 दिन में 12 नए केस! पटना कोरोना हॉटस्पॉट@17 एक्टिव मरीज।फिर लौट आया कोरोना! 4 दिन में 1700 नए केस – पटना में भी तेजी से फैल रहा संक्रमण।@देशज टाइम्स।

- Advertisement -

देश में फिर बढ़ा कोरोना का कहर: एक्टिव केस 2710, बिहार में भी तेजी से बढ़ रहे संक्रमण

पटना में डॉक्टर-नर्स भी चपेट में! AIIMS से लेकर निजी लैब तक पॉजिटिव केसों की भरमार। बिहार में 2 दिन में 12 नए केस! पटना में 17 एक्टिव मरीज, राजधानी बनी कोरोना हॉटस्पॉट। दिल्ली में कोरोना से पहली मौत! बिहार में भी संक्रमण तेजी से फैला, अलर्ट पर प्रशासनभारत में कोरोना केस 5 गुना बढ़े! क्या फिर लगेगा मास्क और बूस्टर का नियम?

- Advertisement -

देश में फिर बढ़ा कोरोना का कहर: एक्टिव केस 2710, बिहार में भी तेजी से बढ़ रहे संक्रमण

पटना (Corona Update Bihar 2025), देशज टाइम्स: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस (COVID-19) का संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है। बीते चार दिनों में 1700 नए मरीज सामने आए हैं, जिससे कुल एक्टिव केसों की संख्या 2710 हो गई है। केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद अब बिहार में भी मामले बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग और विशेषज्ञों ने नए वेरिएंट LF.7 और NB1.8 को इस उछाल का कारण बताया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Train News: मैहर नवरात्रि के लिए रेलवे का बड़ा ऐलान, बिहार के श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

बिहार में कोरोना की स्थिति

राज्य में पिछले 2 दिनों में 12 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 22 हो गई है। इनमें 17 मरीज पटना में सक्रिय हैं। 2 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। 20 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं।

पटना में कहां-कहां मिले संक्रमित मरीज?

30 मई को सामने आए 3 नए केस: एक इंटर्न डॉक्टर, एक 26 वर्षीय युवक, एक 45 वर्षीय व्यक्ति (कदमकुआं निवासी), पहले से संक्रमित: AIIMS पटना के 2 डॉक्टर और 2 नर्स, गोलारोड की 38 वर्षीय महिला, हनुमाननगर की 55 वर्षीय महिला शामिल हैं।

सभी मरीजों में सामान्य लक्षण जैसे सर्दी, खांसी, बुखार देखे गए हैं।

देश में कोरोना की ताजा स्थिति

राज्यएक्टिव केस
केरल1147
महाराष्ट्र424
दिल्ली294
गुजरात223
कर्नाटक148
तमिलनाडु148
पश्चिम बंगाल116

बीते 24 घंटे में 7 मरीजों की मौतें हो चुकी हैं। इसमें महाराष्ट्र में 2 मौतें, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु: 1-1 मौतें हो चुकी हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी

नए वेरिएंट LF.7 और NB1.8 के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है। लक्षण हल्के हैं, लेकिन इम्यून सिस्टम कमजोर कर सकते हैं। हाई-रिस्क ग्रुप्स को सावधानी बरतने और बूस्टर डोज लेने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें:  LPG Cylinder Price पर रोहिणी आचार्य का मोदी सरकार पर तीखा हमला, पूछा- 'सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा?'

आंकड़ों की गंभीरता

जानकारी के अनुसार, 26 मई: 1010 एक्टिव केस थे। वहीं, 30 मई: 2710 एक्टिव केस, यानी 4 दिन में 1700 नए मरीज बढ़े हैं।

सिक्किम एकमात्र राज्य है जहां अब तक कोई नया केस सामने नहीं आया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: जानें अपनी राशि का हाल और ‘Aaj Ka Rashifal’ का प्रभाव

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड में ग्रहों की निरंतर गति और नक्षत्रों की बदलती स्थिति...

आज का पंचांग: 14 मार्च 2026, चैत्र कृष्णपक्ष एकादशी का आध्यात्मिक महत्व

Aaj Ka Panchang: पवित्र ज्योतिषीय गणनाओं और सनातन धर्म की परंपराओं के अनुसार, आज...

उस्ताद भगत सिंह: रिलीज से पहले ही आसमान छूने लगीं टिकटों की कीमतें, क्या होगा असर?

Ustaad Bhagat Singh News: साउथ सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण की मच-अवेटेड फिल्म...

गर्मी से पहले करें AC की ऑनलाइन बुकिंग, बचें महंगी सर्विस और लंबी कतारों से

AC Service Booking: गर्मी का आगमन होने से पहले अपने एयर कंडीशनर की सर्विसिंग...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें