back to top
2 जुलाई, 2024
spot_img

Darbhanga Deputy Mayor नाजिया हसन पर ‘ISI कनेक्शन’, ‘आतंकी साजिश’, ‘दरभंगा विरोधी-देशद्रोही’ FIR

spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा ब्रेकिंग: दरभंगा में सियासी भूचाल! डिप्टी मेयर पर देश विरोधी पोस्ट का आरोप। केस दर्ज।  डिप्टी मेयर ने RSS को बताया पाकिस्तान जैसा! नगर थाना में केस दर्ज।@प्रभास रंजन, देशज टाइम्स दरभंगा।

दरभंगा ब्रेकिंग: उपमहापौर नाजिया हसन के खिलाफ केस दर्ज, ISI से लिंक का गंभीर आरोप? 

दरभंगा की डिप्टी मेयर पर गंभीर आरोप! RSS की पाकिस्तान से तुलना, केस दर्जडिप्टी मेयर नाजिया हसन पर केस! मोदी के फोटो पर आपत्तिजनक पोस्ट, पाकिस्तान से जोड़ानाजिया हसन पर देशविरोधी आरोप! ISI से पैसे लेकर आतंकी साजिश का दावा। मोदी पर अपमानजनक पोस्ट, ISI से लिंक? डिप्टी मेयर के खिलाफ केस, दरभंगा में बवाल@देशज टाइम्स दरभंगा।

दरभंगा ब्रेकिंग: उपमहापौर नाजिया हसन के खिलाफ केस दर्ज, आरएसएस और पीएम मोदी को लेकर विवादित पोस्ट पर बवाल

दरभंगा, देशज टाइम्स – नगर निगम की उपमहापौर नाजिया हसन के खिलाफ नगर थाना में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन पर फेसबुक पर राष्ट्र विरोधी पोस्ट शेयर करने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ अशोभनीय भाषा के प्रयोग और आतंकवाद से जुड़ी साजिश के आरोप लगाए गए हैं।

विवादित पोस्ट से मचा हड़कंप

आरोप है कि नाजिया हसन ने अपने फेसबुक अकाउंट से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तुलना पाकिस्तान से करते हुए एक पोस्ट शेयर की। इसके साथ ही उन्हें लेकर यह भी दावा किया गया है कि:

उन्होंने ISI जैसे राष्ट्रविरोधी संगठनों से मोटी रकम लेकर, दरभंगा में आतंकी घटना को अंजाम देने की तैयारी की कोशिश की। पीएम मोदी की तस्वीर को लेकर आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करते हुए वायरल मैसेज फैलाया।

वार्ड पार्षद सोनी पूर्वे ने दर्ज कराया मामला

नगर निगम की वार्ड 11 की पार्षद सोनी पूर्वे ने नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उपमहापौर पर राष्ट्र विरोधी मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। मामला दर्ज होने के बाद शहर में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मच गई है।

पुलिस कर रही जांच

नगर थानाध्यक्ष ने पुष्टि की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए: साइबर सेल को सोशल मीडिया पोस्ट की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। डिजिटल फॉरेंसिक की मदद से पोस्ट की सत्यता और स्रोत की जांच की जा रही है। नाजिया हसन से पूछताछ की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Judge Farewell | सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद तिवारी को न्याय मंडल ने दी भावभीनी विदाई

गंभीर आरोपों से शहर में राजनीतिक भूचाल

दरभंगा नगर निगम की उपमहापौर पर लगे गंभीर आरोपों ने शहर में राजनीतिक भूचाल ला दिया है। अगर आरोप सही साबित होते हैं तो यह न केवल लोकल प्रशासनिक छवि को प्रभावित करेगा, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बड़ा मामला भी बन सकता है। पुलिस की जांच और कानूनी कार्रवाई आने वाले दिनों में इस प्रकरण की सच्चाई सामने लाएगी।

RSS पर टिप्पणी मामले में गरमाई राजनीति: सांसद धर्मशीला गुप्ता ने कहा – “नाजिया हसन ISI की भाषा बोल रही हैं”

दरभंगा – की उपमहापौर नाजिया हसन द्वारा RSS और भाजपा को लेकर विवादित टिप्पणी पर अब राजनीतिक माहौल गरमा गया है। बिहार भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “नाजिया हसन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को खुश करने की भाषा बोल रही हैं। ऐसे बयानों से दरभंगा जैसे शांत शहर में अराजकता फैलाने की साजिश की जा रही है।”

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police का Operation Clean! 3 घंटे में 80 गिरफ्तारी! Record Breaking, 4 अनुमंडल-वारंट और शराब, अपराधियों में खलबली

 सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने क्या कहा?

डॉ गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अपनी बात रखते हुए कहा:

“नाजिया हसन संवैधानिक पद पर रहते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) जैसे विश्व के सबसे बड़े सामाजिक संगठन पर अमर्यादित टिप्पणी कर रही हैं। यह मानसिक दिवालियापन का प्रतीक है। महज माफी मांगने से बात नहीं बनेगी, प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए।

प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग

सांसद ने जिला प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर की गई इस प्रकार की टिप्पणियां सांप्रदायिक तनाव फैला सकती हैं। ऐसे मामलों में देर नहीं, सख्ती जरूरी है।

राजनीतिक आरोपों से बढ़ी हलचल

इस विवाद को लेकर: दरभंगा की स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भाजपा नेता इसे राष्ट्रविरोधी मानसिकता का प्रचार बता रहे हैं। विपक्षी दलों की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

जरूर पढ़ें

Akasa Air Darbhanga| Darbhanga से Mumbai की सीधी उड़ान शुरू, ₹ किराया जानकर हो जाएंगें हैरान,रोजाना उड़ान

मिथिला का ऐतिहासिक पल: दरभंगा से मुंबई की सीधी उड़ान शुरू, किराया सिर्फ ₹5000!अब...

Muzaffarpur के कटरा-शिवदासपुर में कचरों का होगा उठाव, Solid और liquid Waste Management की बड़ी पहल

मुजफ्फरपुर/कटरा प्रखंड के शिवदासपुर पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (Solid & Liquid...

Darbhanga Judge Farewell | सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद तिवारी को न्याय मंडल ने दी भावभीनी विदाई

दरभंगा न्यायिक सेवा में वर्षों की सेवा देने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश...

Sakatpur Firing Case Solved | – 48 घंटे में केस खल्लास, वाह! Darbhanga Police, 4 आरोपी सलाखों के पीछे, ये थी गोली चलने की वजह?

दरभंगा ब्रेकिंग: गोलीकांड के 48 घंटे में पुलिस ने किए सारे आरोपी गिरफ्तार –...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें