back to top
2 जुलाई, 2024
spot_img

Darbhanga में गाड़ी का चक्का फटा, Petrol Pump पर तैनात कर्मी को घसीटा, मौत, रफ्तार से कुचलकर 3 जख्मी, गड्ढे में समा गई SUV

spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा में गाड़ी का चक्का फटा, पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मी को कार ने घसीटा, मौत, रफ्तार से कुचलकर 3 जख्मी। धरौड़ा चौक पर मौत की रफ्तार! पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मी को कार ने कुचला, 3 घायल। बेकाबू कार ने पेट्रोल कर्मी को रौंदा, सड़क किनारे गिरी गाड़ी, चालक फरार। कार का टायर फटा, पेट्रोल पंप कर्मी की मौत! पति-पत्नी व युवक गंभीर रूप से घायल। गड्ढे में समा गई SUV@सतीश झा, दरभंगा-बेनीपुर, देशज टाइम्स।

दरभंगा ब्रेकिंग: सीता पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने कर्मी को रौंदा, मौके पर ही मौत, 3 घायल

बेनीपुर (दरभंगा), देशज टाइम्स – बेनीपुर-दरभंगा मुख्य पथ पर स्थित सीता पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने पेट्रोल पंप कर्मी को रौंद दिया। घटना में कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गाड़ी में सवार एक पति-पत्नी और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार की चपेट में एक गाय भी आ गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

कैसे हुआ हादसा?

गाड़ी संख्या BR 07 BB 8269 बलहा (बहेड़ा थाना) से मनोरा जा रही थी। सीता पेट्रोल पंप के पास कार का अगला टायर फट गया। वाहन अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप कर्मी शिवानंद झा (45 वर्ष) को रौंदते हुए गाय से टकराई और सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। शिवानंद झा, राघोपुर (नेहरा थाना क्षेत्र) के निवासी थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police का Operation Clean! 3 घंटे में 80 गिरफ्तारी! Record Breaking, 4 अनुमंडल-वारंट और शराब, अपराधियों में खलबली

घायलों का हाल

घायलों की पहचान में चंदन कुमार झा (मनोरा), उनकी पत्नी पूजा कुमारी, और एक युवक मनीष कुमार झा, सभी को बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां से डीएमसीएच रेफर किया गया। कार में मौजूद दो छोटे बच्चे सुरक्षित निकले।

कार चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। कार को जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया।

मौके पर भीड़, यातायात बाधित

दुर्घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने लोगों को नियंत्रित कर स्थिति को सामान्य किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Judge Farewell | सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद तिवारी को न्याय मंडल ने दी भावभीनी विदाई

असमय मौत ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

शिवानंद झा की असमय मौत ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है। अनियंत्रित वाहनों और सड़क सुरक्षा को लेकर फिर से प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं। आमजन की मांग है कि मुख्य पथ पर रफ्तार पर नियंत्रण, गश्ती और जागरूकता अभियान चलाए जाएं।

जरूर पढ़ें

Akasa Air Darbhanga| Darbhanga से Mumbai की सीधी उड़ान शुरू, ₹ किराया जानकर हो जाएंगें हैरान,रोजाना उड़ान

मिथिला का ऐतिहासिक पल: दरभंगा से मुंबई की सीधी उड़ान शुरू, किराया सिर्फ ₹5000!अब...

Muzaffarpur के कटरा-शिवदासपुर में कचरों का होगा उठाव, Solid और liquid Waste Management की बड़ी पहल

मुजफ्फरपुर/कटरा प्रखंड के शिवदासपुर पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (Solid & Liquid...

Darbhanga Judge Farewell | सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद तिवारी को न्याय मंडल ने दी भावभीनी विदाई

दरभंगा न्यायिक सेवा में वर्षों की सेवा देने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश...

Sakatpur Firing Case Solved | – 48 घंटे में केस खल्लास, वाह! Darbhanga Police, 4 आरोपी सलाखों के पीछे, ये थी गोली चलने की वजह?

दरभंगा ब्रेकिंग: गोलीकांड के 48 घंटे में पुलिस ने किए सारे आरोपी गिरफ्तार –...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें