back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 20, 2026
spot_img

BIHAR हिल गया, DARBHANGA प्रमंडल कनेक्शन! सस्पेंड पुलिस जवान के घर में भारी हथियारों का जखीरा, STF की छापेमारी, 5 को पकड़ा, AK-56, इंसास, कारतूस की भारी खेप बरामद, सस्पेंड पुलिसकर्मी या गुप्त गैंग लीडर?

spot_img
- Advertisement -

बिहार हिल गया! सस्पेंड जवान के घर से भारी हथियारों का जखीरा, STF ने 5 को पकड़ा, सस्पेंड पुलिसकर्मी या गुप्त गैंग लीडर? STF रेड में AK-56, इंसास और कारतूस की भारी खेप बरामद।@समस्तीपुर,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

समस्तीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई: सस्पेंडेड पुलिस जवान सरोज सिंह के घर से घातक हथियार बरामद, गोलीबारी के बाद सरेंडर

समस्तीपुर, देशज टाइम्स | समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एक गोपनीय कार्रवाई ने सनसनी फैला दी। निलंबित पुलिसकर्मी सरोज कुमार सिंह उर्फ निमकी सिंह के घर पर छापेमारी के दौरान AK-56, INSAS राइफल, पुलिस राइफल, और बंदूक के साथ-साथ बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए जाने की चर्चा है। हालांकि, अभी तक पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

- Advertisement -

फायरिंग के बाद सरेंडर

STF को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सुलतानपुर गांव (रासपुर पतसिया पश्चिम पंचायत) स्थित सरोज सिंह के घर पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जवाब में STF ने भी जवाबी गोलीबारी की। कई राउंड फायरिंग के बाद सरोज सिंह ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया

- Advertisement -

क्या बरामद हुआ? (सूत्रों के अनुसार)

AK-56 राइफल – 1, INSAS राइफल – 1,पुलिस सर्विस राइफल – 1, देशी बंदूक – 1, सैकड़ों राउंड कारतूस, 5 संदिग्धों की गिरफ्तारी हुई है। (इन सभी बरामदगियों की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है) ।

पूरा गांव घेरकर की गई छापेमारी

STF की टीम करीब एक दर्जन पुलिस वाहनों में पहुंची थी। गांव को चारों ओर से घेर लिया गया और फोटो-वीडियो लेने पर सख्त पाबंदी लगा दी गई। ग्रामीणों और पड़ोसियों को घरों में कैद कर दिया गया

कौन हैं सरोज सिंह उर्फ निमकी सिंह?

बिहार पुलिस में जवान के पद पर कार्यरत थे। लगभग एक साल से सस्पेंड हैं। विभागीय जांच और संदिग्ध गतिविधियों की वजह से निलंबन में चल रहे थे। स्थानीय स्तर पर दबंग छवि के लिए कुख्यात हैं।

बिहार पुलिस विभाग में हड़कंप

इस घटना ने न सिर्फ समस्तीपुर, बल्कि पूरे बिहार पुलिस महकमे को हिला दिया है। STF की इस कार्रवाई के बाद पुलिसकर्मियों की निगरानी और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी

बिहार STF या समस्तीपुर पुलिस ने अभी तक कोई प्रेस रिलीज या आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बरामद हथियारों और गिरफ्तारी की पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL 2026 के लिए इरफान पठान का MS Dhoni रहित CSK टीम चयन, फैंस हुए हैरान!

MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट प्रेमियों के लिए महज एक टूर्नामेंट नहीं,...

दमदार फीचर्स वाला 5G Smartphone: भारत में Oppo K14 5G की बिक्री शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

5G Smartphone: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक और दमदार एंट्री हो चुकी है, जो...

IPL 2026 से पहले दिखा Arjun Tendulkar का धांसू अंदाज़, लखनऊ कैंप में मचाया गदर

Arjun Tendulkar: आईपीएल 2026 के लिए अभी काफी वक्त है, लेकिन युवा खिलाड़ियों की...

आपका Weekly Horoscope: कर्क साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 मार्च 2026

Weekly Horoscope: इस सप्ताह, ग्रहों की बदलती चाल और नक्षत्रों के सूक्ष्म प्रभाव प्रत्येक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें