
आकिल हुसैन मधुबनी, देशज न्यूज (Deshaj News)। सरकार की ओर से राज्य के करीब सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को गाड़ी मुहिया करायी गई है। मकसद यही है, सरकारी कार्यों में किसी तरह की कोई परेशानी खासकर यातायात को लेकर नहीं हो। वहीं, भाड़े की गाड़ी ली जाती है उसपर जो राजस्व लगता है उसकी बचत हो सके।

जिले के झंझारपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल नही किया जा रहा है। भाड़े की गाड़ी कार्य के इस्तेमाल में किया जा रहा है। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
लोग यही कह रहे हैं, देशज टाइम्स को बताया, जब सरकारी गाड़ी उपलब्ध रहने के बाबजुद प्राइवेट गाड़ी का इस्तेमाल कर सरकारी राजस्व का नुकसान किया जा रहा है। सुत्रों की माने तो सरकारी गाड़ी पूरी तरह ठीक हालत में है। इस संबंध में जानकारी लेने के लिए डीडीसी से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा। वे फोन नही उठाए।









You must be logged in to post a comment.