back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 24, 2026
spot_img

घर की इज्जत बड़ी या बेटी की जान? ‘इज्जत’ के नाम पर मौत! किशोरी की हत्या, दादा-चाचा ने गला घोंटा, 2 बजे रात नहाते पकड़े गए! सच्चाई खुली, करेह में कांप उठी पुलिस – लाश मिट्टी में मिलीं दफन, प्रेम कहानी का अंत – मां-बाप फरार

spot_img
- Advertisement -

घर की इज्जत बड़ी या बेटी की जान? ‘इज्जत’ के नाम पर मौत! किशोरी की हत्या, दादा-चाचा ने गला घोंटा, 2 बजे रात नदी में नहाते पकड़े गए! सच्चाई खुली, कांप उठी पुलिस –@समस्तीपुर,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

समस्तीपुर ऑनर किलिंग: प्रेम संबंध के कारण 17 वर्षीय प्रीती की हत्या, दादा-चाचा गिरफ्तार

किशोरी की लाश मिट्टी में मिलीं दफन,किशोरी की प्रेम कहानी का अंत – मां-बाप फरार। यह ऑनर किलिंग की दिल दहला देने वाली घटना समस्तीपुर की है जहां, नाबालिग प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या, शव नदी किनारे दफनाया।@समस्तीपुर,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

इज्जत के नाम पर हत्या! करेह नदी के किनारे चुपचाप दफना दिया गया शव, पुलिस की सतर्कता से खुला राज

समस्तीपुर, देशज टाइम्स – जिले से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। सिंघिया थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी प्रीति कुमारी की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी गई, और फिर शव को चुपचाप करेह नदी के किनारे दफना दिया गया।

- Advertisement -

पुलिस की सतर्कता से हुआ हत्याकांड का खुलासा

घटना का खुलासा बुधवार तड़के करीब 2 बजे हुआ, जब पुलिस की गश्ती टीम ने करेह नदी के किनारे दो लोगों को असामान्य समय पर स्नान करते हुए देखा। पूछताछ में जब वे जवाब नहीं दे सके, तो दोनों को थाने लाया गया। सख्ती से पूछताछ के बाद उन्होंने हत्या और शव दफनाने की बात स्वीकार कर ली

आरोपी रिश्तेदारभूमिका
दादाहत्या और शव छुपाने में शामिल
चाचाहत्या में सहयोगी
मां-पिताफिलहाल फरार, तलाश जारी

प्रेम संबंध बना मौत की वजह

पुलिस के अनुसार, मृतक प्रीति कुमारी के गांव के एक युवक से प्रेम संबंध थे
परिवार वालों ने उसे युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिससे विवाद और मारपीट हुई। परिजनों ने पहले फांसी से मौत का झूठा दावा किया, फिर शव को रात में चुपचाप नदी किनारे दफना दिया

फॉरेंसिक जांच से जुटाए गए सबूत

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल और आस-पास के 12 स्थानों से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं।

फॉरेंसिक जांच बिंदुविवरण
सैंपल संख्या12 से अधिक स्थल से संग्रह
संभावित सबूतबाल, मिट्टी, खून, वस्त्र आदि
उद्देश्यहत्या की पुष्टि और घटनाक्रम जांच

स्थानीय लोग बोले – यह इज्जत नहीं, हत्या है

स्थानीय निवासियों ने पुष्टि की कि प्रीति की पिटाई की गई थी, जिससे उसकी मौत हुई।
फिर शव को छिपाने की साजिश रची गई। लोगों का कहना है कि समाज में आज भी बेटियों की आज़ादी को खतरा समझा जाता है।

पुलिस की कार्रवाई और बयान

सिंघिया थाना प्रभारी ने कहा: यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है। जांच गहराई से की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। डीएसपी रोसड़ा सोनल कुमारी ने बताया, हम इसे ऑनर किलिंग मान रहे हैं। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर पहलू से जांच की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आईपीएल 2026 से पहले KKR कैंप में कार्तिक त्यागी का तूफान: एक ओवर में पलटा मैच का रुख!

IPL 2026: आईपीएल 2026 का बिगुल बजने में अभी समय है, लेकिन कोलकाता नाइट...

Sameera Reddy News: बचपन में हकलाने की समस्या से जूझ चुकी हैं समीरा रेड्डी, ऐसे मिली मदद

Sameera Reddy News: अपने बेबाक अंदाज़ के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने...

IPL 2026: रिकी पोंटिंग का पंजाब किंग्स के लिए बेखौफ खेल का मंत्र

IPL 2026: क्रिकेट के महासमर का आगाज हो चुका है, और हर टीम अपनी...

Renault Duster की दमदार वापसी: Creta का ‘घमंड’ तोड़ने को तैयार, जानें 5 खास खूबियां

Renault Duster: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बार फिर SUV सेगमेंट में जबरदस्त हलचल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें