back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

PM Modi की सभा में ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मियों की बस को ट्रक ने रौंदा, 18 जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

PM मोदी के कार्यक्रम में जा रहे पुलिसकर्मी हादसे का शिकार, छपरा में बस-ट्रक की जबरदस्त टक्कर! सुरक्षा में तैनात जवानों की बस को ट्रक ने मारी टक्कर, PM मोदी के दौरे में मचा हड़कंप।छपरा में बड़ा सड़क हादसा! मोदी की सभा में जा रहे 18 से अधिक पुलिसकर्मी घायल। ट्रक ने पुलिस की बस को रौंदा! सिवान में मोदी के कार्यक्रम से पहले छपरा में कोहराम।@छपरा,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

PM मोदी के कार्यक्रम में ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मियों की बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 18 से अधिक घायल

छपरा,देशज टाइम्स – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी पर सिवान जा रहे पुलिसकर्मियों की बस को एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 18 से अधिक पुलिसकर्मी और बस चालक घायल हो गए। हादसा छपरा-आरा बीर कुंवर सिंह सेतु पर डोरीगंज थाना क्षेत्र में हुआ।

- Advertisement -

बस में सवार थे 45 पुलिसकर्मी

बुधवार सुबह यह बस 45 पुलिसकर्मियों को लेकर सिवान के लिए रवाना हुई थी। सेतु पर बस में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण चालक ने वाहन को सड़क किनारे रोक दिया था और जांच कर रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने तेज रफ्तार में बस को टक्कर मार दी

- Advertisement -

सीट पर ही फंस गए चालक

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस चालक रमेश कुमार अपनी सीट पर ही फंस गए और उनका दाहिना पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्हें बड़ी मशक्कत के बाद उनकी सीट से निकाला गया। बस में सवार अन्य जवान, हवलदार और कंपनी कमांडर सहित 25 लोग भी जख्मी हो गए। हवलदार सुनील कुमार ने बताया कि वे सीवान में प्रधानमंत्री के आगमन पर सुरक्षा ड्यूटी के लिए जा रहे थे।

कई पुलिसकर्मी सीट से गिर पड़े

बस में सभी पुलिसकर्मी बैठे थे। बस चल रही थी। तभी बस खराब हो गई. ड्राइवर बस को ठीक करने के लिए नीचे उतरा। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई पुलिसकर्मी सीट से गिर पड़े और ड्राइवर बुरी तरह से फंस गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भेजा। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

18 से अधिक पुलिसकर्मी और बस चालक को चोटें आईं। सभी घायलों को सदर अस्पताल, छपरा में भर्ती कराया गया। अस्पताल में पुलिस अधिकारियों की निगरानी में उपचार चल रहा है। कई घायल पुलिसकर्मी गंभीर हालत में हैं, लेकिन फिलहाल कोई मृत्यु की सूचना नहीं है।

ट्रक चालक मौके से फरार, ट्रक जब्त

हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर ट्रक चालक की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

PM दौरे के मद्देनजर सुरक्षा सवालों पर भी उठे प्रश्न

इस दुर्घटना ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में तैनात होने जा रहे सुरक्षाबलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर रूट क्लियरेंस और वैकल्पिक व्यवस्था पर फोकस बढ़ा दिया है।

पहले भी मोदी के कार्यक्रम से लौटते हुआ था हादसा

सौभाग्य से इस भीषण टक्कर में कोई जानमाल की बड़ी क्षति नहीं हुई, लेकिन घायलों की संख्या और घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। पीएम मोदी के कार्यक्रम की सुरक्षा के मद्देनजर सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। हालांकि, इससे पहले भी बिहार में मोदी के कार्यक्रम से लौटते पुलिसकर्मियों के साथ हादसा हो चुका है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 21 फरवरी 2026: सिंह राशि के लिए बेहद खास रहेगा आज का दिन, मिल सकता है बड़ा सरप्राइज!

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की दिव्य ऊर्जाओं और ग्रहों के सूक्ष्म स्पंदनों का अवलोकन...

आज का पंचांग: 21 फरवरी 2026, वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी पर पाएं शुभ फल

Aaj Ka Panchang: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि, जिसे वैनायकी श्री...

21 फरवरी 2026: आज पाएं फ्री दमदार रिवॉर्ड्स के साथ Free Fire MAX Redeem Codes

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और प्रतिस्पर्धा लगातार...

धुरंधर 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की डबिंग हुई पूरी, इस धांसू तारीख को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल!

Dhurandhar 2 News: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर धूम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें