back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Madhubani में Love Marriage के बाद खूनी बवाल, लाठी-डंडों से हिंसक भिड़ंत-हमला, एक की हत्या

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Madhubani में प्रेम विवाह के बाद बाद बवाल, हिंसक भिड़ंत, लाठी-डंडों से हमला, एक की हत्या,प्यार के खिलाफ खड़ी हुई नफरत! दो परिवारों की लड़ाई में उजड़ गया घर।प्रेम विवाह पर हिंसा के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा।मोहम्मद सत्तार की मौत। कई जख्मी।प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से भिड़ंत। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर उठाए सवाल@मधुबनी,देशज टाइम्स ब्यूरो।

- Advertisement -

मधुबनी में प्रेम विवाह बना हिंसा की वजह, मझौरा गांव में एक की मौत, छह घायल

मधुबनी, देशज टाइम्स – जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मझौरा गांव में प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में 55 वर्षीय मोहम्मद सत्तार की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार देर रात और बुधवार सुबह की है।

- Advertisement -

प्रेम विवाह बना विवाद की जड़

जानकारी के अनुसार] ,दो दिन पहले गांव के एक युवक और युवती ने प्रेम विवाह किया था। शादी को लेकर दोनों परिवारों में पहले से तनाव था। मंगलवार रात बात कहासुनी से शुरू होकर हिंसा में बदल गई। लाठी-डंडों से हुई मारपीट, गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Murder Case: एक कहानी का अंत खूनी वारदात में तब्दील...NH-27 पर मिली लाश का सनसनीखेज खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

1 की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

व्यक्ति का नामस्थिति
मोहम्मद सत्तार (55)इलाज के दौरान मौत
आमीन अंसारीगंभीर, DMCH रेफर
अन्य 5 ग्रामीणघायल, इलाज जारी

सभी घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में हो रहा है। आमीन अंसारी को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) रेफर किया गया है।

गांव में शोक और आक्रोश का माहौल

मोहम्मद सत्तार की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने पहले से चल रहे तनाव को नजरअंदाज किया गया है। कहा गया कि यदि समय पर सुरक्षा के कदम उठाए जाते, तो यह घटना टाली जा सकती थी।

पुलिस कार्रवाई और जांच

बासोपट्टी पुलिस ने अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटनास्थल से आपत्तिजनक सामान भी जब्त किए गए हैं। मृतक के परिजनों के बयान पर FIR दर्ज कर ली गई है। गांव में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

21 फरवरी 2026: आज पाएं फ्री दमदार रिवॉर्ड्स के साथ Free Fire MAX Redeem Codes

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और प्रतिस्पर्धा लगातार...

धुरंधर 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की डबिंग हुई पूरी, इस धांसू तारीख को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल!

Dhurandhar 2 News: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर धूम...

Malayalam Horror Films: दिल दहला देने वाली ये फिल्में कर देंगी आपकी रूह कांपने पर मजबूर!

Malayalam Horror Films: इस वीकेंड अगर आप अपनी शाम को सिहरन और रोमांच से...

वॉशिंग मशीन: नया जैसा चमकाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

Washing Machine: अगर आपकी वॉशिंग मशीन धीरे-धीरे अपनी चमक खो रही है, दुर्गंध दे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें