back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

Saptkranti Express पैंट्रीकार बना मुफ्त सफर का अड्डा? 37 यात्रियों को पड़ा महंगा, भारी जुर्माना, ट्रेन से उतारा

spot_img
- Advertisement -

Saptkranti Express में चोरी-छिपे सफर महंगा पड़ा! 37 यात्रियों को भारी जुर्माने के बाद ट्रेन से उतारा।रेलवे की पैंट्रीकार में बड़ी कार्रवाई! ₹92,240 जुर्माना वसूला गया। औचक जांच, बिना टिकट वालों से ₹92 हजार से ज्यादा जुर्माना। समस्तीपुर,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

| Pantry Car Unauthorized Travel Penalty: रेलवे में बिना टिकट घुसने वालों की खैर नहीं!

रेलवे में बिना टिकट घुसने वालों की खैर नहीं! समस्तीपुर मंडल ने ठोका ₹92,240 जुर्माना। पैंट्रीकार बना मुफ्त सफर का अड्डा? अब एक्शन में आया रेलवे, सबको ट्रेन से उतारा। 2 दिनों में वसूले गए ₹92,240

- Advertisement -

| Pantry Car Unauthorized Travel Penalty: रेलवे की बड़ी कार्रवाई: पैंट्रीकार में अनधिकृत यात्रा करने वाले 37 यात्रियों से ₹92,240/- जुर्माना 

समस्तीपुर, देशज टाइम्स। समस्तीपुर रेल मंडल में पैंट्रीकार में अनधिकृत यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे ने कड़ा अभियान चलाया है। दो दिनों में कुल 37 यात्रियों से ₹92,240/- जुर्माना वसूला गया।

- Advertisement -

सप्तक्रांति एक्सप्रेस में बड़ी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, 14 जून को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनन्या स्मृति ने ट्रेन संख्या 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस की पैंट्रीकार की औचक जां की। इस दौरान 22 अनधिकृत व्यक्ति बिना टिकट पैंट्रीकार में यात्रा करते पाए गए। ₹18,480/- का जुर्माना वसूल कर सभी यात्रियों को नरकटियागंज स्टेशन पर ट्रेन से उतार दिया गया

एक दिन पहले भी चला था विशेष अभियान

जानकारी के अनुसार, 13 जून 2025 को भी समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12561 और 12562 की पैंट्रीकारों की जांच की गई। इसमें पैंट्रीकार मैनेजर सहित 15 लोग बिना वैध यात्रा प्राधिकार के पकड़े गए। उनसे ₹73,760/- का जुर्माना वसूला गया।

दो दिनों में कुल ₹92,240/- की वसूली

जानकारी के अनुसार, 13 और 14 जून को कुल मिलाकर 37 अनधिकृत यात्री पकड़े गए। रेलवे ने उनसे ₹92,240/- का जुर्माना वसूल कर कड़ा संदेश दिया है।

रेल प्रशासन की सख्त चेतावनी

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि बिना टिकट यात्रा न करें। नियमों का पालन करें। पैंट्रीकार जैसे विशेष डिब्बों में अनधिकृत रूप से यात्रा करना अपराध है। भविष्य में भी इस तरह की सघन जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Automatic Climate Control: आपकी कार को बनाएगा और भी आरामदायक!

Automatic Climate Control: आधुनिक कारों में तकनीक का तेज़ी से विकास हो रहा है,...

IPL 2026 में 2000-3000 रन बनाएंगे वैभव सूर्यवंशी? युवा बल्लेबाज के मजेदार बयान से मचा तहलका

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने आगामी आईपीएल 2026 को...

Instagram Reels: अब व्हाट्सएप पर देखें इंस्टाग्राम रील्स, जानें यह खास तरीका

Instagram Reels: डिजिटल दुनिया की भागदौड़ में जहां हर ऐप अपनी जगह बना रहा...

Madhubani News: मधुबनी में वंदे मातरम” की धुन पर देशप्रेम का जज्बा पढ़िए …”कैसे खेले जइबू सावन में कजरिया”

Bihar Diwas: मधुबनी में आज का सवेरा सिर्फ सूरज की रोशनी लेकर नहीं, बल्कि...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें