back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 13, 2026
spot_img

सुबह निकले… फिर नहीं लौटे! सांसद अशोक यादव के बेटे विभूति कुमार यादव लापता

spot_img
- Advertisement -

प्रभाष रंजन, दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बंगाली टोला से मधुबनी के सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव के 24 वर्षीय पुत्र विभूति कुमार यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों की शिकायत के बाद लहेरियासराय थाना में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने साइबर सेल व तकनीकी टीम को जांच में लगा दिया है।

- Advertisement -

सुबह 8 बजे के बाद से नहीं हैं घर पर

रविवार की सुबह करीब 8 बजे विभूति यादव बंगाली टोला स्थित आवास में टहल रहे थे। उसी दौरान हाउस गार्ड मुख्य गेट का ताला खोलकर बाहर बाजार चला गया। जब वह लौटा तो देखा कि विभूति घर में मौजूद नहीं थे। परिवार ने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला

- Advertisement -

बिना मोबाइल और पर्स के निकले घर से

परिजनों के अनुसार, विभूति न तो मोबाइल फोन लेकर निकले और न ही पर्स। इससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि विभूति दिल्ली स्थित लॉ कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं और दो दिन पहले दरभंगा आए थे

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Benipur में DJ Ban का उल्लंघन पड़ा महंगा, पुलिस ने धरौड़ा चौक से डीजे सिस्टम किया जब्त, संचालक पर FIR

सांसद ने स्वयं थाने में दी शिकायत

घटना की गंभीरता को देखते हुए सांसद डॉ. अशोक यादव ने स्वयं लहेरियासराय थाने में आवेदन देकर बेटे की गुमशुदगी की सूचना दी

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और साइबर सेल व टेक्निकल सेल को खोजबीन में लगाया गया है

महत्वपूर्ण तथ्य एक नज़र में

विवरणजानकारी
नामविभूति कुमार यादव
उम्र24 वर्ष
पिताडॉ. अशोक कुमार यादव, सांसद मधुबनी
अंतिम बार देखा गयारविवार सुबह 8 बजे, बंगाली टोला, दरभंगा
मोबाइल/पर्ससाथ नहीं था
वर्तमान पढ़ाईलॉ, दिल्ली स्थित कॉलेज
पुलिस कार्रवाईसाइबर सेल व तकनीकी टीम जांच में लगी है

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

लहेरियासराय पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही आसपास के इलाकों में पूछताछ और डिजिटल ट्रेसिंग का सहारा लिया जा रहा है। किसी तरह की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

13 मार्च 2026 का Aaj Ka Rashifal: जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों से प्रवाहित होने वाली ऊर्जाएँ हमारे जीवन...

आज का पंचांग: 13 मार्च 2026, शुक्रवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang Aaj Ka Panchang: चैत्र कृष्णपक्ष की दशमी तिथि के पावन अवसर पर...

IPL Practice Rules: BCCI के नए दिशा-निर्देश, अब एक पिच पर दो टीमें नहीं कर पाएंगी अभ्यास, जानिए क्या बदलेगा?

IPL Practice Rules: क्रिकेट के महासंग्राम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मंच सज रहा...

Rohtas News: लॉ छात्रा की संदिग्ध मौत, फरवरी में सगाई, मार्च में फंदे से उतरी लाश, क्या रहस्यमय है यह वारदात?

बिहार लॉ छात्रा की मौत: जीवन की किताब का एक पन्ना असमय ही मुड़...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें