spot_img

भड़काऊ गाने और पोस्टर वालों की खैर नहीं! ताजिया जुलूस के लिए तय रूट और सुरक्षा इंतज़ाम – बेनीबाद में मोहर्रम की तैयारी पूरी

spot_img
- Advertisement -

आगामी 5 जुलाई को मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व को लेकर सोमवार को बेनीबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी साकेत सार्दुल ने की।@गायघाट/दीपक कुमार, देशज टाइम्स।

- Advertisement -

बैठक में प्रशासन ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की। साथ ही ताजिया जुलूस के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य बताया गया।

- Advertisement -

डीजे और भड़काऊ गानों पर पूरी तरह से रोक

डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।भड़काऊ गानों, आपत्तिजनक पोस्टरों, तथा सोशल मीडिया पर उकसाने वाली पोस्टों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। अन्य देशों के झंडे फहराने की सख्त मनाही है।

- Advertisement -

थाना प्रभारी साकेत सार्दुल ने असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी कि अगर किसी ने धार्मिक उन्माद फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जुलूस के मार्ग और सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा

ताजिया जुलूस के मार्ग, समय और रूट को लेकर चर्चा की गई। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, अग्निशमन वाहन और अस्पतालों में अलर्ट रहने की व्यवस्था का आश्वासन दिया गया। समिति सदस्यों ने प्रशासन से साफ-सफाई, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग भी रखी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पेपर लीक पर बवाल: मगर जब संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान… लगे ‘जिंदाबाद’ के नारे… मैथिल पाग पहनाकर भव्य स्वागत| ‘त्याग’ |आईना दिखाने और चिढ़ाने

Bihar Paper Leak: पेपर लीक मामले पर संसद में जोरदार हंगामा हुआ। बिहार में पुलिस ने छात्र आंदोलनकारियों पर शिकंजा कस दिया है, जहां 250 से ज्यादा प्रदर्शनकारी गिरफ्तार हुए हैं। लाल#BiharPaperLeak,#StudentProtest,#ParliamentSession

बिहार में बिजली चोरी पर बड़ी खबर: अब ‘गाज’ गिरेगी अधिकारियों पर भी, जानिए क्यों?

Bihar Electricity: बिहार में बिजली चोरी और उपकरणों को नुकसान पहुंचाने की बढ़ती घटनाओं पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। ऊर्जा विभाग ने सभी अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने और लापरवाही प#BiharElectricity,#PowerTheft,#EnergyDepartment

Delhi Police Investigation जंतर-मंतर पर हुआ था भयानक प्रदर्शन! अब दिल्ली पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा! 989 लोग निकले खूंखार अपराधी

Delhi Police Investigation: दिल्ली पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल 2,873 लोगों में से 989 के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म और डकैती जैसे संगीन आपराधिक माम#DelhiPolice,#JantarMantarProtest,#CriminalRecords

समस्तीपुर में गोलियां बरसाईं! 50 हजार के लिए घोड़ा कारोबारी पर सनसनीखेज फायरिंग |बरामद खोखे खोलेंगे राज!

Bihar Crime News: समस्तीपुर में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप मच गया। घोड़ा कारोबारी अमरनाथ राय से 50 हजार रुपये मांगने और विरोध करने पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। पुलिस न#BiharCrimeNews,#SamastipurNews,#FiringIncident