DM दरभंगा कौशल कुमार का वोटर लिस्ट पर बड़ा एक्शन! सभी योग्य नागरिकों तक पहुंचने का आदेश। विधानसभा चुनाव से पहले दरभंगा में प्रशासन एक्शन में! DM ने दिए घर-घर नाम जोड़ने के निर्देश। DM ने BDO और CO को दी कड़ी चेतावनी किया औचक निरीक्षण! वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई।बहादुरपुर में वोटर लिस्ट की जांच! DM दरभंगा बोले – लापरवाही पर नहीं होगी माफी@दरभंगा,देशज टाइम्स।
मुख्य बिंदु संक्षेप में: BDO और CO घर-घर नाम जोड़ेंगे
बहादुरपुर विधानसभा के मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण। बीएलओ और अधिकारियों को घर-घर जाकर नाम जोड़ने के निर्देश। गणना प्रपत्र भरकर समय पर जमा करने पर जोर। डरहार पंचायत में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का अवलोकन। लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी@दरभंगा,देशज टाइम्स।
दरभंगा डीएम कौशल कुमार पहुंचे बहादुरपुर विधानसभा के बूथों का किया औचक निरीक्षण | मतदाता सूची में नाम जोड़ने के दिए सख्त निर्देश
@दरभंगा,देशज टाइम्स। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार ने आज बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की भौतिक प्रगति का जायजा लिया।
घर-घर जाकर नाम जोड़ने का निर्देश
निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचलाधिकारी (CO), बीएलओ (BLO) और सुपरवाइजर उपस्थित थे। डीएम कौशल कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर योग्य नागरिक तक घर-घर जाकर पहुंचें। मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु उचित मार्गदर्शन करें। गणना प्रपत्र (Enume ration Form) भरकर समय पर प्राप्त कार्यालय में जमा करें। लापरवाही या कोताही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डरहार पंचायत में कार्यों की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान डीएम ने 85-बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के डरहार पंचायत में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का भी अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित सभी संबंधित कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। पुनरीक्षण कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और सटीकता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
उद्देश्य: अधिक से अधिक योग्य नागरिकों का नाम सूची में शामिल करना
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी योग्य मतदाता छूटने न पाए। बूथ स्तर पर बीएलओ की सक्रियता, फॉर्म भरवाने की जिम्मेदारी, और गणना प्रपत्र की नियमित समीक्षा के माध्यम से लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाया जाए।