spot_img

सीवान में दर्दनाक हादसा: चिमनी के गड्ढे में डूबने से तीन मासूमों की मौत

spot_img
- Advertisement -

सीवान, देशज टाइम्स – जिले के मोरा खास गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां तीन मासूम किशोरों की चिमनी के गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में 8 वर्षीय बृजेश कुमार, 8 वर्षीय अमन कुमार और 10 वर्षीय अजित कुमार शामिल हैं। दुखद बात यह है कि अजित अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।

- Advertisement -

बिना बताए गए थे नहाने, चिमनी में जमा बारिश का पानी बना काल

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 3 बजे तीनों बच्चे गांव के बाहर स्थित ईंट-चिमनी के पुराने गड्ढे में नहाने चले गए थे। यह गड्ढा पहले मिट्टी की खुदाई (जेसीबी) के लिए खोदा गया था और हालिया बारिश के कारण पानी से भर गया था। किसी को अंदेशा नहीं था कि बच्चे वहां गए हैं।

- Advertisement -

रातभर की खोजबीन के बाद सुबह मिला शव

जब बच्चे शाम तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने गांव में खोजबीन शुरू की। शनिवार सुबह संदेह के आधार पर गोताखोरों को चिमनी गड्ढे में लगाया गया।तीनों बच्चों के शव पानी में तैरते मिले, जिससे गांव में मातम छा गया

- Advertisement -

पुलिस पहुंची मौके पर, चिमनी मालिक पर उठे सवाल

घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर हाट थाना पुलिस और डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा गया। एसडीपीओ राकेश रंजन ने बताया कि यह हादसा अशोक सिंह के स्वामित्व वाली चिमनी के गहरे जलभरित गड्ढे के कारण हुआ। मामले की विधिक जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Big News: बांका में हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़, 66 अर्द्धनिर्मित पिस्टल के साथ मुंगेर का तस्कर गिरफ्तार

हथियारों की तस्करी: बिहार के भागलपुर के बांका जिले में पुलिस को बड़ी सफलता...

Madhubani News: हाइटेक मीटिंग..India-Nepal Border Security पर सटीक फैसले, अवैध गतिविधियों पर कसने वाली है नकेल, जानिए जब पहुंचे अफसर ‘धुरंधर’

India-Nepal border security: मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने...

Muzaffarpur Railway: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लगातार अगलगी की घटनाओं पर Samastipur DRM ज्योति प्रकाश का बड़ा एक्शन, दो स्टेशन अधीक्षक हटाए गए

Muzaffarpur Railway: जंक्शन पर लगातार हो रही अगलगी की घटनाओं से रेलवे प्रशासन की...

Darbhanga News: पत्नी हंता की Bail Rejected जमानत याचिका खारिज, स्कॉलरशिप घोटाले के आरोपियों को भी झटका

Darbhanga Bail Rejected: दरभंगा सिविल कोर्ट ने एक अहम फैसले में पत्नी की निर्मम...