back to top
9 जुलाई, 2024
spot_img

Muzaffarpur Murder | पत्नी और बच्चों के सामने JE की चाकू गोदकर हत्या, रात 3 बजे दरवाज़ा नहीं… खिड़की से घुसे हत्यारे!

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

मुजफ्फरपुर, देशज टाइम्स। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माड़ीपुर में कनीय अभियंता (Junior Engineer) मो. मुमताज की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।हत्या उस वक्त की गई जब मो. मुमताज अपने घर में पत्नी और बच्चों के साथ सो रहे थे। चोरों ने घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश की और विरोध करने पर उन्हें बेरहमी से मार डाला।@दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर,देशज टाइम्स।

Bullets Summary: घर से मोबाइल, ज्वेलरी, CCTV रिकॉर्डिंग गायब

मुजफ्फरपुर में कनीय अभियंता की हत्या, चोरों ने घर में घुसकर मारा। घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर की। मो. मुमताज, वैशाली के निवासी, भगवानपुर में JE के पद पर तैनात। पत्नी और बच्चों के सामने चाकू से गोदकर हत्या। घर से मोबाइल, ज्वेलरी, CCTV रिकॉर्डिंग गायब। परिजन ने गांव के कुछ लोगों पर शक जताया है।पुलिस जांच और FSL टीम मौके पर, हर एंगल से जांच जारी है।

रात 3 बजे के करीब हुई वारदात

यह सुनियोजित वारदात सोमवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच की है। मृतक मो. मुमताज वैशाली जिले के देढूआ गांव के निवासी थे और वर्तमान में माड़ीपुर में किराए के मकान में रहते थे। वे भगवानपुर प्रखंड (वैशाली) में JE के पद पर कार्यरत थे।

पत्नी और बच्चों के सामने दी गई दर्दनाक मौत

चोर खिड़की के रास्ते घर में दाखिल हुए थे। मुमताज ने जब लूटपाट का विरोध किया, तो अपराधियों ने पत्नी और बच्चों के सामने ही चाकू से कई वार कर उनकी जान ले ली। शव को देखकर प्रतीत होता है कि कई बार चाकू घोंपा गया।

संदिग्ध लूट या पुरानी रंजिश?

घटनास्थल से चाकू बरामद हुआ है। ज्वेलरी, मोबाइल और CCTV हार्ड डिस्क गायब हैं। यह मामला लूट जैसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि टेक्निकल टीम और FSL की टीम को भी लगाया गया है।

परिजन ने जताई पुरानी दुश्मनी की आशंका

मृतक के छोटे भाई ने बताया —

“भाई की हत्या की सूचना मिली। सामान बिखरा पड़ा था।
कुछ गांव के ही लोगों द्वारा पहले धमकी दी गई थी, लेकिन कोई खास विवाद नहीं था।”

बताया गया कि मो. मुमताज की नौकरी 2014-15 में लगी थी।

पुलिस ने क्या कहा?

सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया:

“घटना करीब 3 बजे की है, सूचना 4 बजे मिली।
सीसीटीवी, मोबाइल, ज्वेलरी गायब हैं।
जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह लूट है या रंजिशन हत्या
पत्नी मानसिक रूप से आहत हैं, इसलिए ज्यादा कुछ नहीं बता पा रही हैं।”

जरूर पढ़ें

Darbhanga-Muzaffarpur NH-27 घंटों जाम, गिरफ्तारी और सियासी जंग – Singhwara बना बिहार बंद का Hotspot! जानिए क्या हुआ कहां@जाले@केवटी

बिहार बंद: दरभंगा में फोरलेन जाम, टायर जलाकर सरकार के खिलाफ गरजे महागठबंधन कार्यकर्ता!मतदाता...

Himachal में बादल फटा, Singhwara की बेटी किरण की मौत, बर्तन धोते हुए बह गई थी, मिलीं दो दिन बाद लाश – Darbhanga में...

हिमाचल में बादल फटने से तबाही, दरभंगा के सिंहवाड़ा की महिला का शव बरामद...

Madhubani में लगेगा Reliance का CBG प्लांट, 125 करोड़ का निवेश | BIADA से मिली 27.44 एकड़ जमीन

रिलायंस का धमाका! मधुबनी में लगेगा बायोगैस प्लांट, 125 करोड़ की परियोजना से बदलेगी...

Bihar Bandh Train Protest Darbhanga | दरभंगा स्टेशन पर नमो भारत और बिहार संपर्क ट्रेन को रोका, जमकर नारेबाजी, गायघाट में प्रदर्शन

दरभंगा, प्रभास रंजन, देशज टाइम्स | बिहार बंद के आह्वान पर शनिवार को दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें