spot_img

Himachal में बादल फटा, Singhwara की बेटी किरण की मौत, बर्तन धोते हुए बह गई थी, मिलीं दो दिन बाद लाश – Darbhanga में कोहराम

spot_img
- Advertisement -

हिमाचल में बादल फटने से तबाही, दरभंगा के सिंहवाड़ा की महिला का शव बरामद | Himachal Cloudburst News

चंबा/हमीरपुर/दरभंगा, देशज टाइम्स। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर प्राकृतिक आपदा ने विकराल रूप ले लिया है। चंबा जिले के चुराह उपमंडल में पंगोला नाले में बादल फटने से भारी तबाही मची है, जबकि हमीरपुर में बहे दरभंगा के सिंहवाड़ा की महिला का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया।

- Advertisement -

मुख्य बिंदु संक्षेप में: सिंहवाड़ा की किरण देवी का शव दो दिन बाद बरामद

चंबा जिले के चुराह में बादल फटने से सड़कें टूटीं। दरभंगा की किरण देवी का शव दो दिन बाद बरामद। मंडी में अब तक 19 मौतें, 52 लोग लापता। हूटर की आवाज और बारिश ने लोगों को फिर दहशत में डाला। प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किए, अलर्ट जारी

- Advertisement -

दरभंगा की किरण देवी की दर्दनाक मौत

6 जुलाई को, हमीरपुर जिले के शुक्कर खड्ड के किनारे बर्तन धो रही दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के मनिकौली गांव निवासी 30 वर्षीय किरण देवी, पत्नी सुखराज, पानी के तेज बहाव में बह गई थी। मंगलवार को उनका शव बरामद किया गया, जिससे परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय पुलिस एवं राहत दलों ने दो दिन तक तलाशी अभियान चलाया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Liquor News: बेनीपुर में 42 लीटर अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार: क्या खत्म होगा शराब का धंधा?

बादल फटने से चंबा जिले का टूटा संपर्क

चुराह के पंगोला नाले में बादल फटने के कारण गडफरी और थल्ली पंचायतों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बह गयाकरीब 3,000 आबादी का संपर्क जिला मुख्यालय चंबा से कट गया है। प्रशासन की ओर से आपात राहत और पुर्नवास कार्य शुरू कर दिया गया है।

मंडी में 19 मौतें, 52 लोग लापता

मंडी जिले के करसोग उपमंडल के कुटी गांव से बहे ललित कुमार (41) का शव 100 किलोमीटर दूर करला में सतलुज नदी से बरामद हुआ है। 30 जून को आई तबाही में मंडी जिले में अब तक 19 लोगों की मौत और 52 के लापता होने की पुष्टि हुई है। थुनाग से जरोल तक मार्ग अस्थायी रूप से बहाल कर जंजैहली को भी जोड़ा गया है।

तेज बारिश और हूटर से लोगों में मची अफरातफरी

30 जून और 1 जुलाई की तबाही के बाद थुनाग के लोग अब भी दहशत में जी रहे हैं। सोमवार रात 10:34 बजे तेज बारिश और हूटर बजने से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सुरेंद्र पाल और बलवीर सिंह जैसे लोग खाना छोड़कर ढाई किलोमीटर दूर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।

प्रशासन की चेतावनी, लेकिन डर बना हुआ है

प्रशासन ने साफ किया है कि यदि हूटर लगातार 5 मिनट तक बजे तभी सुरक्षित स्थानों पर जाएं, लेकिन बीते हादसों की दहशत इतनी गहरी है कि लोग थोड़ी भी आहट पर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगते हैं। जंजैहली बाजार और आसपास के इलाकों में भी लोग पूरी रात जागते रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Traffic News: विक्रमशिला सेतु पर बड़ा फैसला: जाम खत्म, हटेंगे ब्रेकर, बाइक के लिए अलग लेन; जानें डीएम के निर्देश

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले भीषण जाम से अब मिलेगी राहत। जिलाधिकारी ने सभी ब्रेकर हटाने, बाइक लेन बनाने और सुरक्षाकर्मियों की सुविधाएं बेहतर करने के#BhagalpurTraffic,#VikramshilaSetu,#BiharNews

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में जमीन नापी बनी खूनी जंग की वजह, पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जानिए पूरा मामला!

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में जमीन नापी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शिकाय#BhagalpurNews,#CrimeNews,#LandDispute

Darbhanga Liquor News: बेनीपुर में 42 लीटर अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार: क्या खत्म होगा शराब का धंधा?

दरभंगा के बेनीपुर में मद्य निषेध थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 42 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्ता#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LiquorBan