मतदाता सूची में लापरवाही पर दरभंगा के 10 अफसरों का वेतन बंद! DM कौशल कुमार ने लिया एक्शन| चुनाव ड्यूटी में लापरवाही, दरभंगा के 10 पदाधिकारियों पर गिरी गाज़ – वेतन स्थगित! DM कौशल कुमार का सख्त फैसला – मतदाता सूची में गड़बड़ी पर अफसरों को सबक। बिना रुचि के काम कर रहे थे अफसर! दरभंगा में 10 पदाधिकारियों को DM ने सस्पेंड जैसे झटका दिया। दरभंगा में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ी कार्रवाई – इन 10 पदाधिकारियों पर गिरी गाज@दरभंगा,देशज टाइम्स।
Bullet Points):जिला प्रशासन सख्त रुख में
10 अधिकारियों का वेतन स्थगित। 26 जून से चल रहा है मतदाता सूची पुनरीक्षण। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई। कारण-पृच्छा के बाद स्पष्टीकरण मांगा गया। जिला प्रशासन सख्त रुख में@दरभंगा,देशज टाइम्स।
मतदाता सूची में लापरवाही पर दरभंगा के 10 अधिकारियों का वेतन स्थगित | Voter List Update Darbhanga
दरभंगा, देशज टाइम्स। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दरभंगा जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य 26 जून 2025 से शुरू हुआ है। लेकिन इस महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जानकारी दी कि निर्वाचन प्रक्रिया में शिथिलता बरतने वाले 10 अधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया है।
किन अधिकारियों पर गिरी गाज?
वेतन स्थगन का आदेश जिन अधिकारियों पर लागू किया गया है, उनमें प्रखंड विकास पदाधिकारी, बहादुरपुर, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, बहादुरपुर, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, बहादुरपुर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, गौड़ाबौराम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, गौड़ाबौराम, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बेनीपुर, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, बहेड़ी, कनीय अभियंता, पथ निर्माण विभाग, बेनीपुर, कृषि समन्वयक, गौड़ाबौराम, मिहिर कुमार, कृषि समन्वयक शामिल हैं।
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की रिपोर्ट बनी कार्रवाई का आधार
जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि इन अधिकारियों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में अपेक्षित रुचि नहीं दिखाई। यह निर्वाचन आयोग की गंभीर प्रक्रिया है, जिसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
कारण-पृच्छा और स्पष्टीकरण की प्रक्रिया शुरू
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सभी संबंधित अधिकारी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा निर्गत कारण-पृच्छा पत्र के उत्तर के रूप में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। यह स्पष्टीकरण निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के मंतव्य सहित अग्रसारित किया जाएगा।
जारी रहेगा सख्ती का दौर
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने दोहराया कि:
“मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण एक संवैधानिक और प्राथमिक कार्य है। इसमें किसी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित पदाधिकारियों से कार्य के प्रति गंभीरता और तत्परता अपेक्षित है।”