back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

दिनदहाड़ गैंगवार: युवकों को गोलियों से भूना, अमित की मौत, नींबू गंभीर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दिनदहाड़ गैंगवार: बेगूसराय में दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 की मौत, 1 गंभीर… क्या है बैरियर ठेके की साजिश? जानिए पूरी कहानी – हत्या, दुश्मनी, और गैंगवार का पूरा कनेक्शन!@बेगूसराय, DeshajTimes

- Advertisement -

बेगूसराय में गैंगवार का तांडव: दिनदहाड़े दो युवकों को गोलियों से भूना, अमित की मौत, नींबू गंभीर

बेगूसराय, DeshajTimes : जिले में लोहिया नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े गैंगवार हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने बाघा बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिसमें 35 वर्षीय अमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी नींबू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है।

- Advertisement -

अंधाधुंध फायरिंग से दहशत का माहौल

अमित और नींबू कुमार बस स्टैंड पर बैठे थे, तभी दो हथियारबंद बदमाश बाइक से पहुंचे। बदमाशों ने बिना चेतावनी दिए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अमित को कई गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नींबू कुमार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

- Advertisement -

पुलिस जांच में गैंगवार की आशंका

सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि मृतक अमित कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है। घटना के पीछे गैंगवार और आपसी रंजिश की आशंका है। कुछ अहम सुराग मिले हैं, जल्द गिरफ्तारी की बात कही गई।

परिजनों ने बताया साजिश, 6 लोगों पर हत्या का आरोप

मृतक के भाई अमर कुमार ने कहा कि यह सुनियोजित साजिश थी। उनकी बातों के अनुसार, अमित को सोची-समझी चाल से बुलाया गया थाबैरीयर के ठेके को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा था। पांच साल पहले पिता की भी हत्या की गई थी। जिन पर नामजद आरोप लगे हैं: आलोक, राहुल, प्रेमी, मनीष, विष्णु और चिंटू।

मौके पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल नींबू कुमार का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राजस्थान एजुकेशन न्यूज़: अब 5वीं और 8वीं के छात्र नहीं होंगे सीधे अगली कक्षा में प्रमोट!

Rajasthan Education News: राजस्थान सरकार ने स्कूल शिक्षा में बड़ा बदलाव करते हुए 5वीं...

IND vs PAK T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म, कोलंबो में होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला!

IND vs PAK T20 World Cup: क्रिकेट फैंस हो जाइए तैयार! जिसका इंतजार सालों...

विजया एकादशी 2026: जानिए व्रत के नियम और महत्व

Vijaya Ekadashi: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है, और फाल्गुन मास...

NEET UG 2026: एनटीए ने जारी किया परीक्षा शहर और भाषा चयन पर अहम वीडियो, ऐसे भरें आवेदन फॉर्म

NEET UG 2026: देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें