back to top
20 जुलाई, 2024
spot_img

Darbhanga को सता रहा है बाढ़ का ख़तरा? DM Kaushal Kumar ने दिए तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के आदेश

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए दरभंगा जिले में तटबंधों की सुरक्षा और गश्ती व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

तटबंधों की सुरक्षा को लेकर स्पष्ट निर्देश

बैठक में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, जल निस्सरण प्रमंडल, तथा पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के अधिकारियों ने भाग लिया।

सभी कार्यपालक अभियंताओं ने बताया –

फिलहाल जिले के सभी तटबंध सुरक्षित हैं। हालांकि, बहेड़ी प्रखंड के सिरनिया-फुहिया तटबंध में पहले रेंनकट हुआ था, जिसकी मरम्मत पूरी कर ली गई है

यह भी पढ़ें:  मन क्यों बहका रे बहका... अंगूरी का क्रेज, महाराष्ट्र की SUV, और बगीचे में...जानिए

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को 24×7 निगरानी करने का निर्देश दिया और कहा कि जुलाई के अंत तथा अगस्त की शुरुआत में जलस्तर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में सभी तटबंधों पर सतत निगरानी अनिवार्य है।

कोसी क्षेत्र में तेजी से हो रहा डोवल निर्माण

वार्ड नियंत्रण प्रमंडल, निर्मली के कार्यपालक अभियंता ने जानकारी दी कि कोसी पश्चिम के क्षतिग्रस्त तटबंध के 10 किमी क्षेत्र में 1 मीटर ऊँचे डोवल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और 3 से 4 दिनों में पूरा हो जाएगा

इस पर जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन को मौके पर जाकर निरीक्षण करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  "साहेब आ रहें है..." SDPO शुभेंद्र कुमार सुमन ने मारी किस थाने में एंट्री, — Record में गड़बड़ी तो होगी कार्रवाई, जानिए

भारी वाहनों पर प्रतिबंध और सुरक्षा बैरियर की आवश्यकता

जल संसाधन विभाग, दरभंगा के अभियंता ने सुझाव दिया कि एकमी-सिरनिया तटबंध पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक और सुरक्षा बैरियर लगाने की जरूरत है। इस पर पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय को स्थानीय थाने से सहयोग करने का निर्देश मिला।

तटबंध पक्कीकरण के प्रस्ताव शीघ्र भेजने का निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी अभियंताओं को निर्देशित किया कि तटबंधों के पक्कीकरण (permanent protection) से जुड़े प्रस्ताव शीघ्र विभाग को भेजे जाएं, ताकि आवश्यक स्वीकृति समय पर मिल सके।

यह भी पढ़ें:  हजारों वर्षों बाद भी कोई नया तुलसीदास क्यों नहीं हुआ? Darbhanga में हुआ ब्राह्मण समाज का ऐतिहासिक मिलन,जानिए क्या बताया ब्राह्मण धर्म का असली अर्थ

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

इस अहम बैठक में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर, सहायक समाहर्ता के परीक्षित, वरिष्ठ उप समाहर्ता वृषभानु चंद्रा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

जरूर पढ़ें

“जतिन को न्याय दो” – Darbhanga के केवटी में गूंजा कैंडल मार्च, ग्रामीणों ने उठाई CBI जांच की मांग

केवटी, दरभंगा। नवोदय विद्यालय के आठवीं कक्षा के छात्र जतिन गौतम की संदिग्ध मौत...

Darbhanga से बड़ी ख़बर… स्कार्पियो से उठा ले गए, खेल भवन में कैद कर डंडों से पीटा, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

आंचल कुमारी, कमतौल, दरभंगा। जिले में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद दिखे...

Darbhanga में तेजे और शिवम ठाकुर पहुंचे सलाखों के पीछे, SC/ST एक्ट में बड़ी कार्रवाई, जानिए

आंचल कुमारी, कमतौल (दरभंगा)। पुलिस ने मारपीट कर जख्मी करने और हरिजन उत्पीड़न (SC/ST...

मन क्यों बहका रे बहका… अंगूरी का क्रेज, महाराष्ट्र की SUV, और बगीचे में…जानिए

आंचल कुमारी, कमतौल, दरभंगा। बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद तस्कर लगातार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें