spot_img

DARBHANGA NEWS-लरबन्ना (सोनकी) की जाग गई किस्मत, भारत विकास परिषद ने लिया गोद

spot_img
- Advertisement -
  • DARBHANGA NEWS-लरबन्ना (सोनकी) की जाग गई किस्मत, भारत विकास परिषद ने लिया गोद
    DARBHANGA NEWS-लरबन्ना (सोनकी) की जाग गई किस्मत, भारत विकास परिषद ने लिया गोद

    मुख्य बातें

  • भारत विकास परिषद् ,दरभंगा की ओर से किया गया स्वेटर-जैकेट वितरण
  • परिषद् की विद्यापति शाखा ने लरबन्ना (सोनकी) गांव को लिया गोद
DARBHANGA NEWS-लरबन्ना (सोनकी) की जाग गई किस्मत, भारत विकास परिषद ने लिया गोद
DARBHANGA NEWS-लरबन्ना (सोनकी) की जाग गई किस्मत, भारत विकास परिषद ने लिया गोद

दरभंगा, देशज न्यूज (Deshaj News)। भारत विकास परिषद्, विद्यापति शाखा के बैनर तले लरबन्ना (सोनकी) गांव में सौ अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग के 5 से 10 वर्ष के गरीब व जरूरतमंद बच्चों के बीच स्वेटर/जैकेट का वितरण किया गया। परिषद् की विद्यापति शाखा की ओर से नियमानुसार औपचारिक रूप से लरबन्ना (सोनकी), दरभंगा गांव को गोद लेने की घोषणा परिषद् के अध्यक्ष प्रो. रामानंद यादव ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में की। उन्होंने कहा, परिषद् समय-समय पर इस गरीब व पिछड़े गांव के विकास के लिए प्रयास करेगा।
परिषद् के सचिव डॉ. आरएन चौरसिया ने कहा,इस गांव में शिक्षा,स्वास्थ्य तथा स्वच्छता के क्षेत्र में विशेष कार्य किए जाएंगे। गांव को जोड़ने वाली सभी सड़कें कच्ची हैं। पढ़ाई की समुचित व्यवस्था तथा शौचालयों का धोर अभाव है। इसके समुचित विकास के लिए परिषद् की केंद्रीय शाखा से भी आर्थिक मदद ली जाएगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इस अत्यंत पिछड़े ग्रामवासियों को विकास की मुख्यधारा में जोड़ा जाएगा।
DARBHANGA NEWS-लरबन्ना (सोनकी) की जाग गई किस्मत, भारत विकास परिषद ने लिया गोदDARBHANGA NEWS-लरबन्ना (सोनकी) की जाग गई किस्मत, भारत विकास परिषद ने लिया गोद

- Advertisement -

मुख्य अतिथि के रूप में परिषद् के प्रांतीय महासचिव राजेश कुमार ने कहा, 21वीं सदी में भी यह गांव सचमुच विकास से कोसों दूर है। लगता है, यहां सरकारी योजनाएं आज तक सरजमीन पर नहीं उतर सकी है। उन्होंने इस गांव के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, परिषद् की प्रांत व राष्ट्र स्तरीय शाखाओं के सहयोग से विशेष रूप से इस गांव के विकास का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। डॉ. भक्तिनाथ झा ने कहा, यह गांव सामाजिक,आर्थिक और शैक्षणिक रूप से काफ़ी पिछड़ा है। इस गांव में ‘सबका साथ-सबका विकास’ योजना बेमानी लगती है।

- Advertisement -

कार्यक्रम में सौ से अधिक बच्चे-बच्चियां तथा स्त्री-पुरुष उपस्थित थे। सभी 5 से 10 वर्ष के बच्चे-बच्चियों को स्वेटर/जैकेट पहनाकर स्वच्छता के साथ ही मन से पढ़ाई करने की बात बताई गई।शिक्षक आकाश अग्रज के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सचिव डॉ. आरएन चौरसिया ने किया, धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष आनंद भूषण ने किया।DARBHANGA NEWS-लरबन्ना (सोनकी) की जाग गई किस्मत, भारत विकास परिषद ने लिया गोदDARBHANGA NEWS-लरबन्ना (सोनकी) की जाग गई किस्मत, भारत विकास परिषद ने लिया गोद

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: चौर में Illegal Weapons, अवैध हथियार...देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस, खोखा के साथ 3 गिरफ्तार, पुलिस ने साजिश का किया खुलासा
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: जेपी गंगा पथ पर 50 दुकानें, जून से गुलजार होगा पटना का मरीन ड्राइव, बदल जाएगा नज़ारा!

जेपी गंगा पथ: पटना के मरीन ड्राइव की रौनक अब और बढ़ने वाली है!...

Bihar News: जेडीयू विधायक रेड, पप्पू पांडेय के घर पुलिस की दबिश, गैर-जमानती वारंट जारी

जेडीयू विधायक रेड: बिहार की सियासत में भूचाल मचाने वाली खबर! गोपालगंज में जेडीयू...

Bihar News: निजी प्रैक्टिस पर रोक से भड़के बिहार में डॉक्टरों का सरकार को अल्टीमेटम, ‘यह एकतरफा फैसला हमें मंजूर नहीं!’

निजी प्रैक्टिस: बिहार में सरकारी डॉक्टरों और सरकार के बीच तकरार बढ़ती जा रही...

Bihar Weather Today: बिहार में भयंकर गर्मी का प्रकोप, लू का अलर्ट जारी, जानें कब मिलेगी राहत

Bihar Weather Today: बिहार में सूरज अपने तेवर दिखाना शुरू कर चुका है और...