
दरभंगा | ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में शैक्षणिक और प्रशासनिक अराजकता के खिलाफ आइसा (AISA) ने सोमवार को कुलपति कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने 13 सूत्री मांगों को लेकर मार्च निकालते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और कुलपति सचिव की बर्खास्तगी की भी मांग की।
शिक्षा और प्रशासनिक अव्यवस्था पर उठे सवाल
हाइलाइट्स:
नेट/जेआरएफ (NET/JRF) 2023 उत्तीर्ण छात्रों को PAT 2023 में शामिल करने की मांग।
बीएड संकाय में अवैध नियुक्तियों पर विरोध, विभागाध्यक्षों को हटाने की मांग।
लॉ कॉलेजों की फीस में 6 गुना वृद्धि का विरोध, तत्काल वापसी की मांग।
PG और UGS में सीट वृद्धि, छात्रों की संख्या के अनुपात में सीटें बढ़ाने की मांग।
महिला कॉलेज समस्तीपुर, यूआर कॉलेज रोसड़ा व एएनडी पटोरी में इसी सत्र से PG पढ़ाई शुरू करने की मांग।
छात्र संघ चुनाव शीघ्र कराने की मांग।
बीएड कॉलेजों की मनमानी पर रोक लगाने और नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने की मांग।
परीक्षा विभाग की लापरवाही पर कार्रवाई, प्रमाणपत्र की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग।
प्रदर्शन में जुटे सैकड़ों छात्र, विश्वविद्यालय प्रशासन को दी चेतावनी
मार्च विश्वविद्यालय की केंद्रीय पुस्तकालय से शुरू होकर मुख्यालय तक पहुंचा और वहां सभा में तब्दील हो गया।
आइसा नेता सुनील कुमार, लोकेश राज, दीपक यदुवंशी और प्रिंस राज ने नेतृत्व किया।
सभा को संबोधित करते हुए आरवाईए राज्य सह-उपाध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा:
“PAT 2023 में NET/JRF पास छात्रों को न शामिल करना छात्र विरोधी फैसला है। कुलपति सचिव जैसे पदों पर अनियमित और अयोग्य लोगों की नियुक्ति छात्रों को लगातार नुकसान पहुंचा रही है।”
आइसा के समस्तीपुर जिला सचिव ने कहा कि:
“बीएड कॉलेजों की मनमानी से छात्र आर्थिक रूप से शोषित हो रहे हैं। सेमिनार, प्रेरणा सत्र जैसे शैक्षणिक कार्यक्रम बंद हैं, जिससे छात्र कॉलेज से जुड़ नहीं पा रहे हैं।”
प्रिंस राज ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा:
“सालों से जमे अधिकारी छात्रों को गुमराह कर रहे हैं। कुलपति के निजी सचिव पर गंभीर आरोप हैं, उन्हें तुरंत हटाया जाए।”
छात्रों और प्रशासन के बीच हुई वार्ता, बना कमिटी गठन का निर्णय
प्रदर्शन के दौरान कुलानुशासक, पूर्व कुलानुशासक, परीक्षा नियंत्रक, छात्र कल्याण अध्यक्ष समेत अन्य अधिकारियों के साथ छात्र नेताओं की वार्ता हुई।
PAT 2023 से संबंधित मुद्दे पर कमिटी का गठन कर कल निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया। अन्य मांगों पर संबंधित विभाग से वार्ता का निर्णय हुआ।
प्रदर्शन में शामिल प्रमुख छात्र नेता:
अमित कुमार पासवान
दिलीप कुमार
इंद्रजीत विक्की
अमरजीत पासवान
लोकेश राज
विपिन कुमार
एहसान खान
सिद्धार्थ राज
शिवा कुमार
अंकुश कुमार
रोहित कुमार
सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।