spot_img

Darbhanga में 15 साल की छात्रा लापता! फॉर्म भरने गई थी स्कूल… ‘ ट्रूकॉलर ‘ से पुलिस को मिला कैसा सुराख़ ?

spot_img
- Advertisement -

प्रभाष रंजन, दरभंगा। जिले के हनुमाननगर प्रखंड के विशनपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा के रहस्यमयी तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है, वहीं पुलिस प्रेम प्रसंग का एंगल मानकर जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

स्कूल के लिए निकली थी छात्रा, 5 दिन से लापता

18 जुलाई को सुबह 11 बजे छात्रा स्कूल में फॉर्म भरने के लिए घर से निकली थी। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

- Advertisement -

15 मिनट फोन पर बात, ट्रूकॉलर पर मिला संदिग्ध युवक का नाम

छात्रा की मां ने बताया कि लापता होने से पहले उसकी किसी अनजान नंबर से 15 मिनट तक बातचीत हुई थी। ट्रूकॉलर पर उस नंबर को सर्च करने पर “एमडी अफरोज खान” नाम सामने आया। इसी नंबर से परिजनों को धमकी भी मिली, जिसमें उनके दामाद को जान से मारने की धमकी दी गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खून से सनी सुबह: घर से बुलाकर युवक को तलवार से काटा, पुलिस के जवान को मारी गोली, जानिए

थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया –

परिजनों ने 20 जुलाई को विशनपुर थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने बताया कि छात्रा की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

Deshaj Highlights:

  • घटना: 18 जुलाई, 11 बजे, स्कूल फॉर्म भरने गई छात्रा लापता

  • संदिग्ध युवक का नाम: एमडी अफरोज खान (ट्रूकॉलर से मिला)

  • धमकी: परिजनों को फोन पर दी गई जान से मारने की धमकी

  • कार्रवाई: विशनपुर थाने में एफआईआर दर्ज, छापेमारी जारी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में कारोबारी से 3.82 करोड़ की महाठगी! सस्ते दाने का लालच पड़ा भारी, ऐसे फंसाया जालसाजों ने

Patna Cyber Fraud: पटना में एक कारोबारी को सस्ते प्लास्टिक दाना के लालच में 3 करोड़ 82 लाख 88 हजार रुपये का चूना लगा दिया गया। जालसाजों ने फर्जी कंपनियों और जीएसटी बिल का सहारा ले#PatnaCyberFraud,#BiharCrime,#FraudAlert

दरभंगा में पुलिस सिपाही परीक्षा: 11 बजे के बाद एंट्री बंद, DM-SSP का सबसे सख्त आदेश!

Darbhanga Police Exam: दरभंगा में बिहार पुलिस दूरसंचार सिपाही भर्ती परीक्षा 28 जून को होगी। जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रड्डी ने कदाचार रोकने के लिए सख्त आदेश ज#DarbhangaPoliceExam,#BiharPoliceBharti,#BiharExamNews

दरभंगा में मुहर्रम पर गूंजा भाईचारा: जाले में प्रशासन-जनता ने मिलकर लिखी शांति की नई कहानी!

Darbhanga Muharram: दरभंगा के जाले में मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। प्रशासन की कड़ी चौकसी और स्थानीय लोगों के सहयोग से कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, जिससे सांप्#DarbhangaMuharram,#BiharNews,#JalePeace

शराबबंदी वाले बिहार में ये क्या हो रहा है? विदेशी शराब की बाढ़, पीने वाले दोगुने अरेस्ट!

Bihar Prohibition: बिहार में शराबबंदी कानून के बावजूद अवैध शराब का कारोबार जारी है। जनवरी से मई 2026 के बीच 17.53 लाख लीटर शराब जब्त की गई, जिसमें विदेशी शराब की मात्रा देसी से अध#BiharProhibition,#BiharLiquorSeizure,#BiharCrime