back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Madhubani में Indo-Nepal Border पर SSB जवानों को घेरा, एक को लगी गोली, पथराव और हथियार लूटने की कोशिश, जानिए

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मधुबनी। बिहार के नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है। बासोपट्टी थाना क्षेत्र के महिनाथपुर बॉर्डर पर स्थित SSB (सशस्त्र सीमा बल) चेकपोस्ट पर शनिवार सुबह उपद्रवियों ने हमला कर दिया। इस दौरान उपद्रवियों ने SSB जवानों पर पथराव किया और हथियार लूटने की कोशिश की।

- Advertisement -

चार संदिग्ध युवकों को रोकना पड़ा भारी

घटना सीमा स्तंभ संख्या 276/5 पर सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। मुख्य आरक्षी सुधीर कुमार सिंह (कमांडर) के नेतृत्व में राज गोंड, राजू कुमार राम और सरोज कुमार यादव ड्यूटी पर तैनात थे। तभी चार संदिग्ध युवक नेपाल सीमा पार करने के लिए कच्चे रास्ते का इस्तेमाल कर रहे थे।

- Advertisement -

SSB जवानों ने युवकों को रोकते हुए मुख्य सड़क से जाने की सलाह दी, लेकिन युवक उग्र हो गए। इसके बाद देखते ही देखते स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और जवानों पर पथराव शुरू हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी को मिली Craft Tourism Village की ऐतिहासिक सौगात, जितवारपुर बनेगा बिहार का पहला शिल्प-पर्यटन ग्राम, बदल जाएगी कलाकारों की तकदीर!

हथियार छीनने की कोशिश के बाद चली गोली

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, भीड़ ने जवानों को घेर कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया और हथियार छीनने की कोशिश की। इस आत्मरक्षा में जवानों ने हवाई फायरिंग की। फायरिंग के दौरान भरत पासवान नामक युवक को गोली लगी, वहीं दो SSB जवान भी जख्मी हो गए।

घटना के बाद आसपास अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया जबकि जख्मी जवानों का इलाज SSB मेडिकल यूनिट द्वारा किया जा रहा है।

DIG सरोज ठाकुर पहुंचे मौके पर, की जांच

घटना की सूचना मिलते ही SSB के DIG सरोज कुमार ठाकुर दोपहर में घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि एक युवक Nepal Border पार करते समय खाद लेकर जा रहा था। SSB जवानों ने उसे रोकने की कोशिश की, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

ग्रामीणों का दावा है कि कहासुनी के दौरान युवक ने जवान का कॉलर पकड़ लिया, जिसके बाद धक्का-मुक्की और रोड़ेबाजी शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: खाकी जब अपनी पर आ जाए... डायल-112 पर आई कॉल और 1 घंटे बाद...बच्चा घर पर... पढ़िए आंखों में खुशी के आंसू

बॉर्डर पर फिर हुआ तनाव, हालात अब नियंत्रण में

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान बॉर्डर पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई। मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार ने बयान देते हुए कहा कि:

महिनाथपुर बॉर्डर की स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। SSB जवान भी घायल हुए हैं। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।”

नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

यह घटना नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। SSB जवानों को स्थानीय स्तर पर विरोध और हमले का सामना करना पड़ रहा है, जो न केवल उनकी सुरक्षा बल्कि सीमा की संप्रभुता के लिए भी खतरा है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Murder Case: एक कहानी का अंत खूनी वारदात में तब्दील...NH-27 पर मिली लाश का सनसनीखेज खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि भारत-नेपाल सीमा खुली सीमा (open border) है, लेकिन फिर भी सीमा पार गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए SSB को तैनात किया गया है। इसके बावजूद ऐसी घटनाएं गंभीर प्रशासनिक विफलता को दर्शाती हैं।

आगे की कार्रवाई की तैयारी

घटना के बाद पुलिस प्रशासन सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहा है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रहा है। उपद्रवियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

SSB अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जवानों ने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी और जवानों पर हथियार लूटने की कोशिश की गई थी, जो कि एक गंभीर अपराध है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

वॉशिंग मशीन: नया जैसा चमकाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

Washing Machine: अगर आपकी वॉशिंग मशीन धीरे-धीरे अपनी चमक खो रही है, दुर्गंध दे...

मनी मार्केट फंड्स: अतिरिक्त नकदी को सुरक्षित और सुलभ बनाने का स्मार्ट तरीका

Money Market Funds: वित्तीय बाजारों में अपनी अतिरिक्त नकदी को सुरक्षित रखते हुए जरूरत...

Radhika Pandit की 10 खूबसूरत तस्वीरें: सादगी और ग्लैमर का बेमिसाल संगम

Radhika Pandit News: साउथ सिनेमा के 'रॉकिंग स्टार' यश की पत्नी राधिका पंडित भले...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें