spot_img

DARBHANGA NEWS-सैकड़ों जॉबकार्डधारियों का बहादुरपुर मनरेगा पीओ कार्यालय पर हमला

spot_img
- Advertisement -
  • मुख्य बातें
  • सैकड़ों जॉबकरधारियों ने बहादुरपुर मनरेगा पीओ कार्यालय का किया घेराव
  • आवेदन लो,काम दो आंदोलन होगा तेज- गणेश महतो
  • 8 जनवरी के मजदूर हड़ताल में मनरेगा मजदूर भी दिखाएंगे अपनी ताकत-अभिषेक कुमार

बहादुरपुर, (दरभंगा) देशज न्यूज (Deshaj News)। जॉबकार्डधारियों को काम देने, वंचित मज़दूरों को जॉबकार्ड बनाने, पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर काम का आवेदन रिसीव कराने, सभी जॉबकार्डधारियों के घरों के सामने सोखता बनाने समेत अन्य मांगो को लेकर भाकपा (माले) मनरेगा मज़दूर सभा के बैनर तले सैकड़ो मजदूरों ने बहादुरपुर मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी के कार्यालय का घेराव किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga में ताबड़तोड़ एक्शन, एक और आरोपी सलाखों के पीछे

घेराव का नेतृत्व भाकपा (माले) के राज्य कमेटी सदस्य अभिषेक कुमार, खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष गणेश महतो, प्रखंड सचिव गणेश महतो, मनेरगा मज़दूर सभा के प्रखंड सचिव विनोद सिंह ने किया। मनरेगा कार्यालय के मुख्य गेट को जाम करके विनोद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा (माले) के राज्य कमेटी सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा, देश में भीषण आर्थिक संकट के कारण बड़े पैमाने पर प्रवासी मज़दूरों की हो काम से हो रही छंटनी के बाद लगातार गांव वापस आ रहे हैं। गांव पर महीनों से रोजगार के आभाव में बैठे प्रवासी मज़दूरों को मनरेगा के तहत काम दिया जाना चाहिए लेकिन मनरेगा कार्यालय निष्क्रिय बना हुआ हैं।

- Advertisement -

कहा, मनरेगा में आवेदन लो, काम दो आंदोलन तेज किया जाएगा। खेग्रामस के प्रखंड अध्यक्ष हरि पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, मनरेगा कार्यालय में मज़दूरों के बदले दलाल-बिचौलियों का कब्जा रहता हैं। दलाल-बिचौलिया भगाओ आंदोलन तेज होगा। सभा को सम्बोधित करते हुए खेग्रामस प्रखंड सचिव गणेश महतो ने कहा, भीषण ठंड में छिपलिया में गरीबो को पुनर्वास के बदले उजाड़ने में लगा हैं प्रशासन। मनरेगा मज़दूर सभा के प्रखंड सचिव विनोद सिंह ने कहा, 8 जनवरी के देशव्यापी मज़दूर हड़ताल में मनरेगा मज़दूर भी पूरी ताकत से उतरेगा। 8 जनवरी को आम हड़ताल के मौके पर बहादुरपुर मनरेगा कार्यालय का भी घेराव किया जाएगा। सभा को सुनीता देवी, बैद्यनाथ ठाकुर, मुंशी यादव, मो सफिकुल, राजू मंडल, मंजू देवी आदि ने भी सभा को सम्बोधित किया। पीओ के निर्देश पर मनरेगा एकाउन्टेंट को मांग पत्र व सैकड़ो आवेदन रिसीव कराया गया।DARBHANGA NEWS-सैकड़ों जॉबकार्डधारियों का बहादुरपुर मनरेगा पीओ कार्यालय पर हमलाDARBHANGA NEWS-सैकड़ों जॉबकरधारियों का बहादुरपुर मनरेगा पीओ कार्यालय पर हल्ला-बोल

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: जेपी गंगा पथ पर 50 दुकानें, जून से गुलजार होगा पटना का मरीन ड्राइव, बदल जाएगा नज़ारा!

जेपी गंगा पथ: पटना के मरीन ड्राइव की रौनक अब और बढ़ने वाली है!...

Bihar News: जेडीयू विधायक रेड, पप्पू पांडेय के घर पुलिस की दबिश, गैर-जमानती वारंट जारी

जेडीयू विधायक रेड: बिहार की सियासत में भूचाल मचाने वाली खबर! गोपालगंज में जेडीयू...

Bihar News: निजी प्रैक्टिस पर रोक से भड़के बिहार में डॉक्टरों का सरकार को अल्टीमेटम, ‘यह एकतरफा फैसला हमें मंजूर नहीं!’

निजी प्रैक्टिस: बिहार में सरकारी डॉक्टरों और सरकार के बीच तकरार बढ़ती जा रही...

Bihar Weather Today: बिहार में भयंकर गर्मी का प्रकोप, लू का अलर्ट जारी, जानें कब मिलेगी राहत

Bihar Weather Today: बिहार में सूरज अपने तेवर दिखाना शुरू कर चुका है और...