spot_img

Waaah Darbhanga! बनेगा 50 बेड का अत्याधुनिक आयुष अस्पताल, केंद्र सरकार का तोहफा, 15 करोड़ Approved, जानिए क्या कुछ है ख़ास

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा | जिले के बिरौल अनुमंडल स्थित इटवा शिवनगर गांव में 50 बेड के अत्याधुनिक आयुष अस्पताल (AYUSH Hospital) के निर्माण को केंद्रीय आयुष मंत्रालय (Ministry of AYUSH, Govt of India) ने 15 करोड़ रुपये की लागत के साथ मंजूरी दे दी है। यह परियोजना दरभंगा के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देने और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के दिशा में एक बड़ी पहल मानी जा रही है।

प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों को मिलेगा नया आयाम

इस अस्पताल में लोगों को योग, आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, नेचुरोपैथी जैसी भारत की परंपरागत चिकित्सा प्रणालियों का लाभ मिलेगा। यह न सिर्फ उपचार का विकल्प देगा, बल्कि इन पद्धतियों के संवर्धन और प्रचार-प्रसार में भी सहायक होगा।

- Advertisement -

आयुर्वेद और अन्य आयुष विधाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में यह अस्पताल मील का पत्थर साबित होगा।

यह भी पढ़ें:  प्रेरणा बने प्रतीश: दरभंगा के लाल का कमाल! 70वीं BPSC में बनें RDO | दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर की पहल लाई रंग

स्थानीय सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर (Gopal Jee Thakur) ने इस परियोजना को लेकर अपनी निरंतर सक्रियता और संवाद से इसे साकार किया। उन्होंने बताया कि:

  • 26 जुलाई 2024 को उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय आयुष मंत्री से मुलाकात कर इस अस्पताल की मांग का ज्ञापन सौंपा था।

  • 11 जनवरी 2025 को दरभंगा में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को भी पत्र सौंपा और यथाशीघ्र पहल का अनुरोध किया।

  • उनके इस सतत प्रयास का सकारात्मक परिणाम अब सबके सामने है।

यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

निविदा प्रक्रिया में है निर्माण कार्य, जल्द शुरू होगा अस्पताल निर्माण

बिहार चिकित्सा सेवा एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (BMSICL) को इस अस्पताल का निर्माण कार्य सौंपा गया है। सांसद डॉ. ठाकुर ने बताया कि निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा

उन्होंने कहा कि यह अस्पताल केवल एक चिकित्सीय सुविधा केंद्र नहीं होगा, बल्कि यह क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोगों के लिए वरदान साबित होगा, जहां उन्हें बिना रासायनिक दवाओं के प्राकृतिक और असरदार उपचार मिलेगा।

आयुष मंत्रालय के माध्यम से होगा रिसर्च, प्रशिक्षण और जागरूकता का कार्य

सांसद ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की मोदी सरकार (Narendra Modi) और आयुष मंत्रालय आयुष पद्धतियों के माध्यम से:

  • शोध और अनुसंधान

  • शिक्षा और गुणवत्ता नियंत्रण

  • औषधीय पौधों का संरक्षण

  • प्रशिक्षण और जनजागरण

यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

जैसे कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने में जुटी है। यह खासकर गरीब, किसान और मध्यम वर्गीय लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी विकल्प साबित हो रहे हैं।

दरभंगा में होगा सर्वांगीण विकास – सांसद का संकल्प

सांसद ठाकुर ने दोहराया कि वे अपने संसदीय क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, मनोरंजन, आधारभूत संरचना और रेलवे जैसे सभी क्षेत्रों में निरंतर विकासात्मक कार्यों को लेकर प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य है कि दरभंगा को राष्ट्रीय विकास मानचित्र पर एक मजबूत पहचान दिलाई जाए।

स्थानीय नेतृत्व की सकारात्मक भूमिका से बड़े बदलाव संभव

केंद्र सरकार की यह स्वीकृति दरभंगा जिले के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम है। यह परियोजना न केवल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करेगी बल्कि भारत की प्राचीन चिकित्सा विधाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में लोकप्रिय और सुलभ भी बनाएगी। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर के प्रयासों से यह साबित होता है कि स्थानीय नेतृत्व की सकारात्मक भूमिका से बड़े बदलाव संभव हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gold Price Fall: सोने की चमक पड़ी फीकी! 3 साल की तेजी खत्म, क्या और सस्ता होगा गोल्ड?

Gold Price Fall: वैश्विक बाजार में सोने की 3 साल की तेजी थम गई है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों के सख्त रुख के कारण गोल्ड $4,000 प्रति औंस के पास दबाव में है, जिससे निवे#GoldPriceFall,#GoldMarket,#InvestmentNews

वेनेजुएला में हाहाकार! 1 मिनट में 2 भूकंप, 10 हजार से ज्यादा की मौत?

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। एक मिनट के अंतराल पर 7.1 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली झटकों से 10 हजार से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका#VenezuelaEarthquake,#EarthquakeNews,#SouthAmerica

पूर्णिया में हैवानियत: पानी लेने गई थीं किशोरी, पड़ोसी ने पकड़ा, बांसबाड़ी में घसीटकर किया बलात्कार, फिर धमकी | मगर धमक गए गांव वाले,...

Purnea Minor Rape: पूर्णिया में 16 साल की किशोरी से दरिंदगी की खबर सामने आई है। पानी लेने गई नाबालिग से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा और पुलिस के ह#PurneaCrime,#BiharNews,#JusticeForMinor

आपका पासपोर्ट सिर्फ घूमने के लिए है, नागरिकता का सबूत नहीं! केंद्र सरकार ने कर दिया साफ, जानिए क्या कहता है भारत का कानून

passport citizenship: केंद्र सरकार ने पासपोर्ट को लेकर एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि पासपोर्ट केवल एक यात्रा दस्तावेज है, नागरिकता का अंतिम#PassportIndia,#CitizenshipRules,#MEAIndia