back to top
26 जुलाई, 2024
spot_img

बिन वर्दी सब सून…नहीं चलेंगी थानेदाारी…नप गए…Darbhanga-पतौर के SHO Shivnarayan सस्पेंड

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा जिले के पतौर थाना में एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। थानाध्यक्ष शिवनारायण कुमार को सिविल ड्रेस में ड्यूटी पर पाए जाने और थाना रिकॉर्ड में भारी गड़बड़ी के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई खुद एसएसपी जगुनाथ रेड्डी द्वारा बृहस्पतिवार को किए गए औचक निरीक्षण के बाद की गई है।@प्रभास रंजन। देशज टाइम्स। दरभंगा।

सादी वर्दी में ड्यूटी पर मिले थानाध्यक्ष
निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सादे लिबास (सिविल ड्रेस) में पाए गए, जो कि पुलिस मुख्यालय के स्पष्ट निर्देशों का उल्लंघन है। निर्देश के अनुसार, सभी पदाधिकारियों को सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक वर्दी में रहना अनिवार्य है।

थाना पंजियों में गंभीर अनियमितताएं
एसएसपी ने निरीक्षण के क्रम में थाने में संधारित सभी पंजियों की जांच की, जिसमें कई गंभीर खामियां सामने आईं:

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में Women Safety पर बड़ा एक्शन! लंबित केसों के जल्द होंगे निपटारे, ₹10,000 की मदद – मिलेगा और बेहतर सहारा!

आगंतुक पंजी में 3 आवेदन दर्ज नहीं किए गए थे, और दर्ज एकमात्र आवेदन में जांच अधिकारी का नाम अंकित नहीं था।  थाना दैनिकी पंजी में सुबह 8 बजे के बाद कोई प्रविष्टि नहीं की गई थी। सम्मन पंजी में तामिला की पुष्टि के लिए हस्ताक्षर नहीं थे, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि सम्मन प्राप्त हुआ या नहीं।

अजमानतीय वारंट पंजी में 27 जून तक की प्रविष्टि थी, लेकिन वारंट की प्राप्ति की तारीख दर्ज नहीं थी। जमानतीय वारंट, मालखाना, हाजत, और गिरफ्तारी पंजियों में पिछले एक महीने या उससे ज्यादा समय से कोई अद्यतन प्रविष्टि नहीं की गई थी। OD पंजी में पदाधिकारियों के नाम तो दर्ज थे, लेकिन उनके हस्ताक्षर गायब थे।

कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और आदेश उल्लंघन
इन सभी कमियों और अनियमितताओं को एसएसपी ने थानाध्यक्ष की कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और सरकारी आदेशों की अवहेलना माना है। इसके चलते थानाध्यक्ष शिवनारायण कुमार को जीवन यापन भत्ता पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga इंजीनियर डबल मर्डर से बना था ‘Most Wanted’ गैंगस्टर मुकेश पाठक गिरफ्तार, जानिए 'क्राइम स्टोरी'

निलंबन अवधि में मुख्यालय दरभंगा पुलिस केंद्र
निलंबन के दौरान थानाध्यक्ष का मुख्यालय पुलिस केंद्र, दरभंगा निर्धारित किया गया है। यह कार्रवाई पूरे जिला पुलिस महकमे के लिए एक सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है।

जरूर पढ़ें

बसबीट्टी में मामा श्री, 4 शराब तस्कर फरार, हुई पहचान, 504 लीटर नेपाली शराब बरामद

बेनीपुर, देशज टाइम्स | बहेड़ा थाना क्षेत्र के जयंतीपुर दाथ गांव में बहेड़ा पुलिस...

Darbhanga में Mission Shakti | जल्द शुरू होंगे Women’s Hostel और One Stop Center

दरभंगा, देशज टाइम्स | जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति योजना एवं...

Darbhanga में Women Safety पर बड़ा एक्शन! लंबित केसों के जल्द होंगे निपटारे, ₹10,000 की मदद – मिलेगा और बेहतर सहारा!

दरभंगा,देशज टाइम्स: जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी ने शनिवार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें