back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

Darbhanga इंजीनियर डबल मर्डर से बना था ‘Most Wanted’ गैंगस्टर मुकेश पाठक गिरफ्तार, जानिए ‘क्राइम स्टोरी’

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुख्यात मुकेश पाठक गिरफ्तार! दरभंगा डबल मर्डर केस का मास्टरमाइंड दबोचा गया। जेल से निकला, फिर करने लगा अपराध –22 संगीन केस, 2 दर्जन इलाकों में दहशत – मुकेश पाठक की ‘क्राइम स्टोरी’ फिर से उजागर। मेहसी थाने में 5, शिवहर में 3, दरभंगा में 2, गोपालगंज में 2, सीतामढ़ी में 4, मुफसिल थाना में 2 सहित कुल 21 मामले पहले से रंगदारी, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी, जमीन कब्जा, हत्याकांड जैसे गम्भीर मामले दर्ज।@मोतिहारी,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

फिर गिरफ्तार हुआ कुख्यात मुकेश पाठक: दरभंगा डबल मर्डर केस समेत दो दर्जन से ज्यादा मामलों का आरोपी

बोलेरो से करता था अपराध पर राज।मुजफ्फरपुर में उसकी करोड़ों की संपत्ति जब्त करने को लेकर पुलिस ने न्यायालय में अर्जी के बीच मोतिहारी पुलिस को फिर मिली कामयाबी।@मोतिहारी,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिहार के टॉप अपराधियों में शुमार कुख्यात मुकेश पाठक एक बार फिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। दरभंगा के चर्चित डबल इंजीनियर मर्डर केस (2015) समेत 22 से अधिक संगीन आपराधिक मामलों में वांछित मुकेश पाठक को मोतिहारी पुलिस ने उसके दो सहयोगियों सहित मेहसी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी अपहरण, मारपीट और रंगदारी के एक नए मामले में हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखा रहा था फरार वारंटी, केवटी पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि सीधे पहुंचा हवालात

जेल से बाहर आकर फिर शुरू किया आतंक

मुकेश पाठक, जो कुछ महीने पहले ही जमानत पर जेल से रिहा हुआ था, फिर से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया था। उसके खिलाफ हाल में मोतिहारी के नेयामतगंज निवासी रंजीत कुमार ने मेहसी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि मुकेश ने रंजीत की जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की और विरोध करने पर उनके भाई अर्जुन प्रसाद और भतीजे अभिषेक कुमार का अपहरण कर लिया।

अपराधियों ने बोलेरो और बाइक से की थी वारदात

रंजीत कुमार के अनुसार, मुकेश पाठक और उसके गुर्गे बोलेरो और मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेसारी चौक स्थित सेंट्रल बैंक के पास पहुंचे। वहां से उन्होंने दोनों लोगों को जबरन अगवा कर लिया और उन्हें मरूआबाद गांव स्थित मुकेश के घर ले जाकर बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी।

SIT गठित कर देर रात छापेमारी

शिकायत के बाद चकिया डीएसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। इस टीम ने गुरुवार देर रात छापेमारी कर मुकेश पाठक, अविनाश गिरि (रजुआ बखरी) और धीरज कुमार यादव (मंझन छपरा) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी जब्त किया है। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News:आधी रात को Kusheshwarsthan में आग का तांडव, 5 घर जलकर राख, 2 महिलाएं झुलसीं | Kusheshwarsthan Fire News

मुकेश पाठक का आपराधिक इतिहास

मुकेश पाठक पर हत्या, लूट, अपहरण, रंगदारी वसूलने जैसे 22 संगीन अपराधों में मामला दर्ज है। उसके खिलाफ पूर्वी चंपारण के मेहसी, कल्याणपुर, मुफस्सिल, दरभंगा के बहेड़ी, सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर, बेलसंड, बैरगनिया, शिवहर और गोपालगंज के कई थानों में केस दर्ज हैं।

दरभंगा डबल मर्डर से बना था ‘Most Wanted’

2015 में दरभंगा में इंजीनियरों के दोहरे हत्याकांड में मुकेश पाठक का नाम सबसे पहले राज्य भर में सुर्खियों में आया था। रंगदारी नहीं देने पर उसने दिनदहाड़े दो इंजीनियरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना ने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे।

यह भी पढ़ें:  Yamaha Premier League: फाइनल में बल्लेबाजों ने मचाया धमाल, Chandan XI ने जीती चमचमाती R-15 बाइक | Cricket News

संतोष झा गैंग से जुड़ाव और उसकी हत्या

मुकेश पाठक ने कभी शातिर अपराधी संतोष झा के साथ मिलकर अपराध की दुनिया में अपना दबदबा बनाया था। बाद में आपसी मतभेद के चलते संतोष झा की हत्या कोर्ट परिसर में कर दी गई थी, जिसमें मुख्य भूमिका मुकेश पाठक की मानी जाती है।

पुलिस ने बताया बड़ी कामयाबी

मोतिहारी पुलिस ने इस गिरफ्तारी को एक बड़ी उपलब्धि बताया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुकेश पाठक गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। साथ ही मामले की फॉरेंसिक जांच, गवाहों की सुरक्षा, और नेटवर्क की मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

RTE Admission: राजस्थान में RTE के दायरे में बड़ा विस्तार, अब इन कक्षाओं में भी मिलेगा मुफ्त प्रवेश

RTE Admission: राजस्थान के नन्हे बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए सरकार ने शिक्षा...

ऑनलाइन फूड डिलीवरी: 6.2 KM के लिए 35 रुपये! वायरल वीडियो ने स्विगी डिलीवरी सिस्टम पर उठाए सवाल

Online Food Delivery: भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल लैंडस्केप में ऑनलाइन फूड डिलीवरी...

AI Technology के नए युग की शुरुआत: Sarvam Edge अब बिना इंटरनेट चलाएगा आपके डिवाइस में AI

AI Technology: भारतीय तकनीकी परिदृश्य में एक और महत्वपूर्ण छलांग लगाते हुए, Sarvam AI...

Amisha Patel पर गिरी गाज, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट!

Amisha Patel News: बॉलीवुड की गदर मचाने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें