4 वार्ड, सिर्फ 1 में पानी! बेनीपुर में पानी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण! घंटों तक इंजीनियर को बनाया बंधक। कन्थुडीह के लोगों का पीएचईडी के खिलाफ सड़क जाम। पानी नहीं तो सड़क जाम! 7 घंटे तक फंसी रही गाड़ियां, बंधक बने सरकारी इंजीनियर। आंदोलनकारी बोले – प्रशासन सुन नहीं रहा। समरसेबल निजी दरवाज़े पर लगाया, गांव सूखा@सतीश चंद्र झा,बेनीपुर-दरभंगा,देशज टाइम्स।
बेनीपुर में जल संकट पर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, सड़क जाम कर किया घेराव
दरभंगा (बेनीपुर), देशज टाइम्स। प्रखंड के कन्थुडीह गांव, पंचायत गणेश बनौल बलनी, में भीषण जल संकट के विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को धरौड़ा-सकरी मुख्य मार्ग को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक जाम कर पीएचईडी विभाग के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया।
जाम से घंटों अफरातफरी
ग्रामीणों की सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्रियों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा, अफरातफरी की स्थिति बनी रही। आंदोलन का नेतृत्व टुना कान्त झा कर रहे थे, जिनके साथ महिला-पुरुषों की भारी भीड़ मौजूद थी।
सिर्फ एक वार्ड में जल आपूर्ति
वार्ड | स्थिति |
---|---|
वार्ड 1 | नल जल चालू |
वार्ड 2, 3, 4 | पूरी तरह बंद |
चापाकल | अधिकांश सूख चुके या बंद |
ग्रामीणों ने बताया कि केवल वार्ड 1 में ही नल-जल की सुविधा है, बाकी सभी जगह जल आपूर्ति बंद है। सामान्य चापाकल भी खराब हो चुके हैं, जिससे पेयजल का संकट गहराता जा रहा है।
अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता और बेनीपुर एसडीओ को शिकायत दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज़ होकर लोगों ने कनीय अभियंता राजेश कुमार पासवान को घंटों बंधक बना लिया।
पीएचईडी और स्थानीय प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी
इस दौरान लोगों ने पीएचईडी एवं स्थानीय प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम कर दिए जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. जाम में फंसे लोग दिन भर इधर उधर भटकते रहे. जिसके कारण सड़क पर घंटा अफरातफरी की स्थित बनी रही।
ग्रामीण टुना कांत झा नेतृत्व में भारी संख्या में
ग्रामीण टुना कांत झा नेतृत्व में भारी संख्या में महिला पुरुष सड़क पर उतरे हुए थे. इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 4 वार्ड है जिसमें मात्र वार्ड एक का ही नल जल चल रहा है। बांकी सभी बंद पड़ा हुआ है। साथ ही सभी सामान्य चापाकल भी पानी देना बंद कर दिया है। इसकी सूचना पी एच ई डी विभाग के कार्यपालक अभियंता से लेकर बेनीपुर एसडीओ तक को दी गई, लेकिन किसी ने इसके प्रति कोई संजीदगी नहीं दिखाया जा रहा है। मजबूरन लोगों को सड़क पर उतरना पड़ा है।
एसडीओ ने दिया समाधान का भरोसा
प्रभारी एसडीओ सौरव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।ग्रामीणों को 15 दिनों में सभी नल-जल योजनाएं चालू करने का लिखित आश्वासन दिया गया। आश्वासन मिलने के बाद ही बंधक बनाए गए JE को मुक्त किया गया।
मुखिया पर गंभीर आरोप
प्रदर्शनकारियों ने पंचायत मुखिया राम सुधार झा पर भेदभावपूर्ण रवैये का आरोप लगाया।आरोप लगाया गया कि मुखिया ने डीएम के निर्देश के बावजूद, सार्वजनिक स्थल के बजाय अपने खास समर्थक के निजी दरवाजे पर सबमर्सिबल लगवा दिया। इस पर बीडीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि निजी जमीन पर लगे सबमर्सिबल का भुगतान जांच के बाद ही किया जाएगा।
सड़क जाम से घंटों अफरातफरी
पेयजल संकट को लेकर सड़क जाम होने की सूचना पर वहां पहुंचे पीएच ई डी विभाग के के कनिय अभियंता राजेश कुमार पासवान को ग्रामीणों घंटों बंधक बना कर रखा। आंदोलन कारी पीएचइडी विभाग के सहायक अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता को बुलाने का उन पर दवाब दे रहे थे।
15 दिनों के अंदर सभी नल जल चालू कर देने का लिखित करार
घंटे मशक्कत के बाद प्रभारी एसडीओ सौरव कुमार सिंह जाम स्थल पर पहुंच लोगों से वार्ता किया। लोगों ने सभी वार्डों में पानी उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। एसडीओ ने ग्रामीणों को 15 दिनों के अंदर सभी नल जल चालू कर देने का लिखित करार पर बंधक बने जे ई को मुक्त किया।
बीडीओ प्रवीण कुमार ने कहा
आंदोलन कार्यों का सर्वाधिक आक्रोश पंचायत के मुखिया राम सुधार झा के प्रति दिख रहा था। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस दुर्भिक्ष के समय में डी एम द्वारा पंचायत में काम से कम दो-दो समरसेबल सार्वजनिक स्थल पर लगाने का निर्देश दिया गया है, लेकिन मुखिया ने अपने एक चाहते के निजी दरवाजे पर समरसिबल गड़वा दिया है, जहां से आम लोगों को इसका कोई फायदा नहीं होने वाला है। इधर निजी जमीन पर सरकारी सबमर्सिबल करने की मामले पर बीडीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि निजी जमीन पर लगायेगे समरसिवल के जांच के बाद ही भुगतान होगा।