spot_img

Darbhanga: बिरौल में मिली युवक की लाश, ये जख्म कहीं हत्या तो नहीं?@बड़ी तहकीकात

spot_img
- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स | गंडौल मुख्य मार्ग के बलरा गांव के पास सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

- Advertisement -

धौरी चौड़ में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी

लाश जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में पाई गई। युवक ने काले रंग की हाफ पैंट पहन रखी थी, बदन खुला था और गले में काले धागे की बंधी हुई बद्दी थी।
पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी है। युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

- Advertisement -

शव पर मिले गहरे जख्म, पुलिस हत्या और दुर्घटना के बीच जांच में जुटी

जानकारी के अनुसार, बिरौल-गंडौल मुख्य सड़क पर स्थित बलरा गांव के समीप धौरी चौड़ में सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह शव जेसीबी से खुदे पानी भरे गड्ढे में तैरता मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के कॉलेजों में ताला! CM साइंस कॉलेज में ठप्प कामकाज, 17 मांगों पर अड़े कर्मचारी- कार्य का बहिष्कार

घास काटने गई महिलाओं ने सबसे पहले देखा शव
सुबह के समय घास काटने गई महिलाओं की नजर जब पानी भरे गड्ढे में तैरते एक शव पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत स्थानीय थाना को सूचना दी। बिरौल थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकालवाया

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! बिहार के शिव भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें शुरू | जयनगर, रक्सौल और राघोपुर से मिलेंगी सीधी ट्रेनें - देखें लिस्ट

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डीएमसीएच (DMCH) भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी लापता व्यक्ति की रिपोर्ट से मिलान नहीं हो पाया है

हत्या या हादसा? पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

शव पर कई गहरे जख्म पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि युवक की मौत डूबने से हुई या उसे मारकर फेंका गया

यह भी पढ़ें:  बिहार के टॉप 3 बाढ़ इफेक्टेड दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण में बीमारियों के पैटर्न और प्रभावों का विश्लेषण करेगी NIHR की टीम

थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि –

“हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं। आसपास के गांवों और इलाकों में लापता लोगों की रिपोर्ट को खंगाला जा रहा है। शव की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।”

क्या है अगला कदम?

शव की पहचान होने के बाद परिजनों से पूछताछ हो रही है। मृतक का मोबाइल/कपड़ा या अन्य चीजें तलाशने की कवायद चल रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की असली वजह का पता लगाना है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में बड़ा बदलाव! अब आंगनबाड़ी में बच्चों-महिलाओं को मिलेगी पोषण से भरपूर न्यूट्री खिचड़ी, पुलाव और दलिया

Bihar Nutrition Scheme: बिहार के सभी 38 जिलों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब पूरक पोषाहार योजना के तहत न्यूट्री खिचड़ी, पुलाव और फोर्टिफाइड दलिया जैसी रेडी टू कुक/ईट सामग्री मिलेगी। इससे#BiharNutrition,#AnganwadiScheme,#BiharHealth

बड़ी खबर Parliament Monsoon Session : संसद में गतिरोध खत्म, आज से NEET पेपर लीक बिल पर अब होगी आर-पार की बहस!

Parliament Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र आखिरकार पटरी पर लौट आया है। नीट पेपर लीक मामले और छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बने गतिरोध के बाद अब 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोक#ParliamentMonsoonSession,#NEETPaperLeak,#OmBirla

हैरान …चमत्कारिक रूप से टला बड़ा हादसा : बच्चे के गले में 1 घंटे तक लिपटा रहा 4 फीट का नाग, फिर जो हुआ…

Patna Snake Incident: पटना के बुद्धआचक गांव में पांच साल के बच्चे के गले में 4 फीट लंबा नाग एक घंटे तक लिपटा रहा। मां के सामने फन फैलाए बैठे सांप ने बच्चे को बिना नुकसान पहुंचाए छोड़#PatnaNews,#SnakeIncident,#BiharMiracle

अमेरिका-ईरान में ‘दोस्ताना बातचीत’ पर भारी पड़ेगा युद्ध का खतरा? ट्रंप बोले ‘जो कुछ भी हो, वह जल्द’, क्या युद्ध टला? होर्मुज पर बड़ी...

अमेरिका ईरान तनाव: मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीद जगी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'दोस्ताना बातचीत' की बात कही है, लेकिन ईरान अपनी शर्तों#AmericaIran,#HormuzStrait,#MiddleEastCrisis