spot_img

Darbhanga से नाबालिग को अगवा कर ले गया कोलकाता, किया Sexual टॉचर्र, अब उम्र कटेगी सलाखों में

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा कोर्ट का कड़ा फैसला! नाबालिग को फुसलाकर कलकत्ता ले गया था युवक, अब 10 साल की जेल। नाबालिग के अपहरण और शोषण में दोषी! दरभंगा कोर्ट ने राम पुकार मिश्रा को सुनाई 10 साल की सज़ा।राम पुकार मिश्रा को सज़ा! कलकत्ता से अपहृत नाबालिग के केस में दरभंगा कोर्ट का फैसला आया। दरभंगा में पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी को मिली सख्त सज़ा।@दरभंगा, कोर्ट रिपोर्टर, देशज टाइम्स।

- Advertisement -

दरभंगा में POSCO कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिग के अपहरण और शारीरिक शोषण मामले में अभियुक्त को 10 साल की सजा

दरभंगा, देशज टाइम्स कोर्ट रिपोर्ट | नाबालिग लड़की के अपहरण (Minor Kidnapping) और यौन शोषण (Sexual Abuse) के मामले में दरभंगा की विशेष POCSO अदालत ने आरोपी राम पुकार मिश्रा को 10 साल का सश्रम कारावास और ₹20,000 जुर्माना की सजा सुनाई है। यह सजा बहादुरपुर थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी राधाकांत मिश्रा के पुत्र को दी गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga गांधी चौक पर बापू का अपमान! जाले में प्रतिमा तोड़ी, लोग भड़के, पुलिस से की बड़ी मांग

क्या है पूरा मामला?

12 जून 2015 को बहादुरपुर थाना कांड संख्या 181/15 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप था कि राम पुकार मिश्रा ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर गलत नियत से अपहरण कर लिया और कोलकाता ले गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत -लव मैरिज के 5 महीने बाद ही 'मौत'! बहन से बात के कुछ घंटे बाद मिली काजल की संदिग्ध खबर

जांच के दौरान पुलिस ने कोलकाता से पीड़िता को बरामद किया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 366(A), 370, 376 और POCSO Act की धारा 4 में चार्जशीट दाखिल की गई।

गवाहों और सबूतों के आधार पर सुनाई गई सजा

विशेष लोक अभियोजक (Special PP) विजय कुमार ने बताया कि अदालत में 7 गवाहों की गवाही और 8 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। सुनवाई पूरी होने के बाद विशेष न्यायाधीश प्रोतिमा परिहार की कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्रावणी मेला में इस बार रतनपुर बाबा गंगेश्वरनाथ मंदिर में मिलेगा ये खास! 5 पॉइंट में जानिए प्रशासन की बड़ी तैयारी

कोर्ट ने किन धाराओं में दी सजा?

धारा 366(A) के तहत 10 साल की सश्रम कारावास और ₹10,000 जुर्माना। POCSO Act की धारा 10 के तहत 7 साल की सजा और ₹10,000 जुर्माना। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी (Concurrent Sentences)

लंबे समय से चल रहा था मुकदमा

इस केस की सुनवाई GR नंबर 31/15 के तहत की गई थी और 23 नवंबर 2015 को आरोपी के खिलाफ संज्ञान लिया गया था। करीब 9 वर्षों की कानूनी प्रक्रिया के बाद आखिरकार पीड़िता को न्याय मिला।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सुल्तानगंज श्रावणी मेला: गंगा को बचाने NCC कैडेट्स उतरे मैदान में, ‘प्लास्टिक हटाओ’ का दिया सीधा संदेश!

Bihar Shravani Mela: भागलपुर के सुल्तानगंज में 25 बिहार बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने श्रावणी मेला के दौरान नमामि गंगे घाट पर गंगा सफाई अभियान चलाया। उन्होंने 'प्लास्टिक हटाओ, गंगा बचाओ#BiharShravaniMela,#GangaSafai,#NCCBihar

भागलपुर में बच्चों का निवाला छीना! 2 महीने से बंद आंगनबाड़ी, पोषण आहार भी गायब

Bhagalpur Anganwadi News: भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 85 पिछले दो माह से बंद पड़ा है। बच्चों को न शिक्षा मिल रही है, न पोषण आहार। ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, अधि#BhagalpurNews,#AnganwadiBihar,#PoshanAahar

Darbhanga गांधी चौक पर बापू का अपमान! जाले में प्रतिमा तोड़ी, लोग भड़के, पुलिस से की बड़ी मांग

Jale News: जाले के गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के चबूतरे की दीवार क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोग इसे राष्ट्रपिता का अपमान बताकर दोषियो#JaleNews,#MahatmaGandhi,#BiharNews

भागलपुर में आग का तांडव! 5 परिवारों का घर-चारा राख, अब कैसे कटेगी रात?

Bhagalpur Fire: भागलपुर के मधुवन दियारा में भीषण आग ने पांच परिवारों का सब कुछ छीन लिया। घर-द्वार और 50 क्विंटल चारा जलकर राख हो गया, अब प्रभावित परिवार प्रशासन से मदद की गुहार#BhagalpurFire,#MadhuvanDiyara,#BiharNews